Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अनियंत्रित ट्रॉला डिवाइडर तोड़कर ढाबे में घुसा

  • हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर बाइपास स्थित दीवान इंस्टीट्यूट के सामने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को बचाने के चक्कर में मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर ढाबे में जा घुसा। इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही आई-20 कार भी ट्रॉला की चपेट में आ गई। इस मामले में चार लोग घायल हो गए, जिनको पुलिस ने उपचार के लिए निज अस्पताल में भर्ती कराया। ढाबे का काफी सामान भी नष्ट हो गया।

परतापुर बाइपास पर नितिन निवासी बागपत रोड का नितिन नाम से ढाबा है। सोमवार दोपहर दीवान इंस्टीट्यूट की बीबीए की छात्रा हनी अपने पिता मनोज कुमार के साथ स्कूटी से सड़क पार कर रही थी। तभी मुजफ्फरनगर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रॉला स्कूटी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी और नितिन ढाबे में घुस गया।

14 6

इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही आई-20 कार भी ट्रॉला की चपेट में आ गई, जिसमें सवार अंकित अग्रवाल निवासी नोएडा घायल हो गए। वह मेडिकल अपने प्रोजेक्ट पर जा रहे थे। ढाबे में इस दौरान भगदड़ मच गई। यहां नितिन का भतीजा नीशु घायल हो गया। कई लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने नीशु, हनी, मनोज व एक अन्य को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रॉला चालक अनिल पुत्र छेदीलाल निवासी प्रतापगढ़ ने बताया कि स्कूटी बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। ढाबे में हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।

चिल्लाता रहा पीड़ित, लोग बनाते रहे वीडियो

ट्रॉले की टक्कर से जहां कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार की खिड़की भी बुरी तरह से फंसने पर कार चालक अपने आपको बचाने के लिए लोगों को बुला रहा था। जबकि तमाशबीन लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबे से चाकू लेकर सीट बेल्ट काटने के बाद कार चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

मोदीपुरम: पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की रूड़की रोड स्थित डौरली गेट से ललसाना की ओर जाने वाले सड़क पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गंगानगर थाना क्षेत्र के ललसाना गांव निवासी 55 वर्षीय धन्नो पत्नी गुरुबचन किसी काम से रुड़की रोड की ओर जा रही थी।

मोदीपुरम चौकी प्रभारी रमन देशवाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से धन्नो की मौत हो गई। पुलिस को सूचना एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल से मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। पीड़ित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img