Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

दो युवकों को बाग में बांधकर की जबरदस्त पिटाई

  • परिजनों के पहुंचने पर उन पर फायर झोंका

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: अपने एक साथी के साथ बाइक अपने गांव जा रहे युवकों को चार अन्य युवकों ने बाग में ले जाकर पेड़ से बांधकर जबरदस्त पिटाई की। घायलों के पिता ने चारों हमलावरों पर अपहरण और हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी और एक आरोपी को पकड़कर सौंपा गया है।

गुरुवार की देरशाम दरगाहपुर गांव का निवासी मनीष शर्मा पुत्र सुशील शर्मा अपने साथी अक्षय कुमार की बाइक से अपने गांव दरगाहपुर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने बाग में ले जाकर निर्ममता के साथ बांधकर उनकी पिटाई की। किसी तरह सूचना पर मनीष के परिजन मौके पर पहुंच गए तो हमलावरों ने उन पर भी फायर झोंक दिया।

इस घटना में परिजन बाल-बाल बच गए। किसी तरह एक हमलावर को उसकी बाइक समेत पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया जबकि अन्य फरार हो गए। इस संबंध में सुशील ने पुलिस को तहरीर देते हुए अंशु उर्फ गोल्डी पुत्र लोकेंद्र निवासी दरगाहपुर, निखिल पुत्र लाल सिंह व मोनू पुत्र वीरसेन निवासी गांव सिकंदरपुर और सौरभ पुत्र जयदेव निवासी पिंडोरा को नामजद करते हुए अपहरण और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया घटना की सूचना मिली थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

दो बाइकों की भिड़ंत में पांच युवक घायल

गढ़ीपुख्ता: शुक्रवार की सुबह जनपद मुजफ्फरनगर के गांव कान्हाहेडी निवासी रहमान और सनव्वर अपनी बाइक से गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना नहर पुल से होते हुए पानीपत जा रहे थे। जैसे ही वह नहर पुल के पास पहुंचे तभी घने कोहरे के कारण सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे दूसरी बाइक पर सवार थानाभवन क्षेत्र के सोंटा रसूलपुर निवासी तीन युवकों दिलशाद, आरिफ व कुर्बान समेत पांचों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने डॉयल 112 को घटना की सूचना दी और पहुंची पुलिस ने घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पांचों युवकों को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल दिलशाद, आरिफ व कुर्बान धनैना नहर के निकट ही मजदूरी के लिए आ रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

बाइक सवार ट्राली से टकराया, घायल

कैराना: शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी शोएब अपनी मां व बहन के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही तीनों बाइक सवार कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर के सामने पहुंचे। तभी बाइक के आगे चल रही ट्राली में पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। वहीं ट्राली में बाइक की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार शोएब घायल हो गया तथा घायल की मां बहन मां बाल-बाल बच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img