Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

रात को मार रहा पारा डुबकी

  • दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे, सुबह घना कोहरे का असर नहीं हो रहा कम
  • अभी 20 जनवरी तक नहीं है ठंड से राहत के आसार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: शहरवासी कड़ाके की ठंड अभी 20 जनवरी तक झेलते रहेंगे। अभी फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे होने से मौसम सर्द बना हुआ है। सुबह के समय कोहरा भी वाहनों की रफ्तार कम कर रहा है। मंगलवार का दिन भी कड़ाके की ठंड में गुजरा है।

03 18

सुबह से लेकर शाम तक मौसम सर्द बना हुआ था और ठंड का इसर इतना था कि दिन में भी हाड़ कांप रहे थे। हाड़ कंपा रही ठंड से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।  जनवरी माह में ठंड पिछले भी रिकार्ड तोड़ रही है। रिकार्ड तोड़ रही ठंड अभी आगे भी जारी रहेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 85 दर्ज की गई। सुबह से लेकर शाम तक पड़ने वाली ठंड का असर रात में भी तेजी से दिखाई दे रहा है, रात का तापमान भी पिछले छह दिन से 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। जिस कारण से रात भी सर्द हो रही है।

कोहरा है सबसे खतरनाक

कृषि विवि के संयुक्त निदेशक प्रसार डा. सतेंद्र खारी का कहना है कि कोहरा सबसे ज्यादा खतरनाक है। कोहरे के चलते जहां जनजीवन प्रभावित होता है। वहीं, फसलों के लिए भी कोहरा सहीं नहीं है। इस समय आलू की फसल के लिए धूप का निकलना बहुत जरूरी है, लेकिन बहुत कम धूप के निलकने से बीमारी तेजी से बढ़ती है। साथ पशु-पक्षी और आमजन के लिए भी धूप बहुत जरूरी है और कोहरा का लगातार असर दिखना सही नहीं है।

04 20

प्रदूषण हुआ कम

एनसीआर में मंगलवार को प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का एक्यूआई 213, बागपत में 213, गाजियाबाद में 312, मुजफ्फरनगर में 288, जयभीमनगर में 189, गंगानगर में 236, पल्लवपुरम में 213 दर्ज किया गया है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई है। अभी आगे भी गिरावट के आसार बने हुए हैं। हवा चलने से प्रदूषण कम रहेगा।

  • अभी शीतलहरी का दौर रहेगा जारी

उत्तर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अगले 5 दिन 20 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लागभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने व वर्तमान शीतलहर का दौर जारी रहने के आसार है। रात्रि का तापमान 4 से 6 व दिन का तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। आलू गेहूं व अन्य खड़ी फसल में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखें। -डा. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img