- हादसे के बाद पर सड़क पर पड़े घंटों तक पडे रहे मृतक
जनवाणी संवाददाता |
सरूरपुर: सरधना-बिनौली रोड पर शनिवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। देर रात अज्ञात वाहन से हुए हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक घंटों तक सड़क पर मृत पड़े रहे। हालांकि बाद में सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त की कोशिश की लेकिन देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भिजवा दिये। हालांकि बाद में दोनों को किस नाथ सरधना के युवकों के रूप में हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक सरूरपुर क्षेत्र में सरधना-बिनौली मार्ग पर गांव मैनापुट्ठी के सामने शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से टीवीएस स्टार सिटी यूपी पंद्रह ए एफ 8984 बाइक सवार दो युवकों की सडक हादसे मौत हो गई। हादसे के बाद घंटों बाद राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को की काफी मशक्कत के बाद पहचान कराई।
मृतकों में एक युवक सरधना का कुलदीप पुत्र बिजेंद्र बताया गया है। जबकि दूसरे की पहचान गांव कुशावली के मोनू पुत्र तरसपाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के परिजनो को हादसे की जानकारी दी और शवों को पंचनामा भरकर पीएम भेज दिये थे।उधर ,हादसे की खबर पाकर दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों युवकों के परिवार वाले समाचार लिखे जाने तक मौके पर पहुंच गए थे।

