Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में बारिश की संभावना, 150 विमान और 55 ट्रेनों की रफ्तार कोहरे ने रोकी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है, साथ ही धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। दिनभर अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में आए बदलाव के बाद शनिवार को खिली धूप ने ठंडक से मामूली राहत दिलाई। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। साथ ही, मौसमी बदलाव के कारण 31 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। मयूर विहार सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और अच्छी धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रविवार को आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के समय धूप खिलने से मौसम साफ होगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 30 जनवरी तक दिन का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

घने कोहरे ने यातायात के सभी संसाधनों पर पहरा लगा दिया है। सड़क के साथ ही रेल व हवाई मार्ग पर भी काफी असर पड़ रहा है। आलम यह है कि शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे चलने वाली भुवनेश्वर राजधानी 24 घंटे देरी से नई दिल्ली से रवाना हुई। ट्रेनों की देरी से चलने की वजह से यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

शनिवार को 55 ट्रेनें देरी से दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंचीं। उत्तर भारत में चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें करीब 7 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट-आनंदविहार वंदेभारत 6:30 घंटे देरी से चली, ट्रेन संख्या 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी 3:30 घंटे, ट्रेन संख्या 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चली। इसके अलावा भी कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।

इधर, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। 150 से अधिक विमानों ने देरी से उड़ान भरी। सुबह नौ बजे उड़ान भरने वाले एसजी 8963 श्रीनगर विमान के लिए दोपहर 1:16 बजे का समय तय करना पड़ा। इसके अलावा स्पाइस जेट का ही विमान एसजी 751 सुबह 9:20 की जगह दरभंगा के लिए दोपहर 12:25 बजे उड़ा। इसके अलावा गोवा जाने वाला विमान एसजी 8211 सुबह 9:50 बजे की जगह दोपहर बाद दो बजे रवाना हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img