- असारा के मुस्लिम इंटर कालेज में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनाई खुशी
मुख्य संवाददाता |
बागपत: शिक्षक एमएलसी व स्नातक सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। असारा गांव के मुस्लिम इंटर कालेज में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों ने खुशी मनाई और मिठाई बांटी। उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ पहुंचकर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा व स्नातक सीट पर दिनेश गोयल की जीत होने पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई।
असारा के मुस्लिम इंटर कालेज में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनस खान का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। शिक्षकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई भी दी। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनस खान ने कहा कि शिक्षकों, स्नातकों ने इस बार विकास की नीति पर विश्वास रखने वाली पार्टी को विजयी बनाया है।

शिक्षकों, स्नातकों की आवाज सरकार तक पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित में भाजपा कदम उठा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में हर दिन बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार में प्रतिनिधि होने पर शिक्षकों की समस्याओं का समय से निस्तारण हो सकेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शकील अहमद खान, अब्दुल इस्लाम प्रवक्ता रसायन, डॉ. दीपक कुमार प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, अनवार अहमद प्रवक्ता हिंदी, इरफान उल्लाह खां, अब्बास जंग, सलीम अहमद, मोहम्मद यामीन, इस्लामुद्दीन, अय्यूब अली, यशपाल सिंह, आशु राणा जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, जाहिद, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद उमर आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ पहुंचकर विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अब नए युग की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर एमएलसी चुनाव प्रभारी विमल शर्मा, नितिन शर्मा, गौरव, पीयूष, मोहित चौधरी आदि ने भी बधाई दी।

