Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

मशहूर फैशन डिजाइनर और चौधरी परिवार की बहू चारू जा सकती हैं राज्यसभा, चौधरी जयंत सिंह लड़ सकते हैं चुनाव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की चर्चाओं ने यूपी की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष एक दो दिन के भीतर ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। इन चर्चाओं के बीच चौधरी परिवार की बहू के भी राजनीति में कदम रखने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी राज्यसभा जा सकती हैं तो जयंत चौधरी खुद चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वहीं यदि ऐसा होता है तो चारू राजनीति में एंट्री करने वाली चौधरी परिवार की तीसरी महिला होंगी।

27 दिसंबर 1978 को राजनीतिक परिवार में जन्म लेने वाले जयंत चौधरी चरण सिंह के पौत्र, अजित सिंह के पुत्र व भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष हैं। बता दें कि जयंत चौधरी और चारू चौधरी की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं।

जयंत चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारत से और उच्च शिक्षा लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से स्नातक में की है। 15वीं लोकसभा में यूपी के मथुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वह सांसद रहे हैं। वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं।

जयंत चौधरी पिछले पांच वर्ष समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में हैं और यूपी में इंडिया गठबंधन के धुरी माने जाते रहे हैं। हाल ही में सपा से समझौते के तहत जयंत चौधरी को यूपी में सात सीटें, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, मथुरा, हाथरस और अमरोहा देने का भी एलान किया गया था। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में दावेदारों की दौड़ को लेकर जयंत चौधरी के साथ चारू चौधरी के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर भी चर्चा होने लगी थी।

हाल ही में रालोद के एनडीए में शामिल होने की खबरों ने फिर से राजनीति में हलचल तेज कर दी है। रालोद एक-दो दिन के भीतर इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ सकते हैं तो वहीं चारू चौधरी भी राजनीति में अपना पहला कदम रख सकती हैं। उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो चारू चौधरी सियासत में एंट्री करने वाली चौधरी परिवार की तीसरी महिला होंगी।

09 3

इससे पहले चौधरी अजित सिंह की मां गायत्री देवी उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से सांसद रही थीं, वहीं चौधरी अजित सिंह की बहन सरोज छपरौली से विधायक रहीं थीं। अब चारू के भी राजनीति में एंट्री की संभावनाएं बन रही हैं।

वर्ष 1971 में चौधरी चरण सिंह मुजफ्फरनगर लोकसभा से चुनाव लड़कर हार गए थे। वर्ष 1980 में कैराना लोकसभा सीट पर चौधरी चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी चुनाव लड़कर विजयी हुईं। वर्ष 1979 में वे प्रधानमंत्री बने थे। अपने राजनीति कार्यकाल में बीकेडी, भारतीय लोकदल और दमकिपा जैसे राजनीतिक दलों का गठन किया। बता दें कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की राजनीति की पाठशाला में दिग्गजों ने भी क, ख, ग सीखा।

08 4

मशहूर फैशन डिजाइनर हैं चारू चौधरी
जयंत चौधरी की पत्नी चारू ने अपनी उच्च शिक्षा जेपीडीसी, दिल्ली और जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से ली है। उन्होंने कुछ वर्ष कॉरपोरेट सेक्टर में कार्य करने के बाद फैशन डिजाइनिंग को अपना पेशा बनाया और कॉरपोरेट की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में लोधी कॉलोनी में मेहरचंद मार्केट में अपने फैशन ब्रांड का शोरूम बनाया। वह जूकी नाम के फैशन ब्रांड की मालिक हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img