- मोदी लहर (वर्ष 2014) में पश्चिम यूपी की कई सीटों पर बना था जीत का रिकार्ड
- बागपत में अजित सिंह व कैराना में अनुराधा चौधरी जीत चुके रिकार्ड मतों से
बृजवीर चौधरी |
बिजनौर: देश में इमरजेंसी और राम लहर के बाद मोदी लहर (वर्ष 2014) में हुए चुनाव में सबसे अधिक मतदान हुआ था। साथ ही जीत के रिकार्ड भी बने। इनमें बिजनौर में राजा भारतेंद्र के नाम जीत का रिकार्ड बना। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान, मेरठ में राजेंद्र अग्रवाल, गाजियाबाद में वीके सिंह और गौतमबुधनगर में महेश शर्मा ने सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज कराकर रिकार्ड बनाए थे।
अब अगामी लोकसभा चुनाव में कौन इनके रिकार्ड तोड़ेगा या बने रहेंगे ये तो चार जून 2024 को पता चलेगा। देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका। अब मतदान के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। मतदान का प्र्रतिशत भी पहले की अपेक्षा बढ़ रहा है। यदि इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों पर नजर डाले तो इमरजेंसी में लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके बाद राम लहर में भी लोगों ने रिकार्ड मतदान किया। बाद में फिर से वर्ष 2014 मोदी लहर में जमकर मतदान हुआ। इस लहर में पश्चिम यूपी में कई लीडर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराकर संसद पहुंचे।
उधर, ऐसे ही वर्ष 2014 में गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा के वीके सिंह को 758482 मत मिले और कांग्रेस के राजबहादुर 191222 मत मिले। वीके सिंह ने जीत का रिकार्ड 567260 मतों से दर्ज कराया। मुजफ्फरनगर लोकसभा में मोदी लहर में भाजपा के संजीव बालियान 653391 वोट मिले जबकि बसपा के कादिर राणा को 252241 वोट मिले। संजीव बालियान के नाम जीत का रिकार्ड 401150 मतों से दर्ज रहा।
मेरठ में मोदी लहर में भाजपा के राजेंद्र्र अग्रवाल 532981 मत मिले और बसपा के शाहिद अख्लाक 300635 मत मिले और राजेंद्र अग्रवाल का रिकार्ड 232326 मतों से जीत हुई। उधर बागपत में लोकसभा चुनाव 1989 में जनता दल के चौधरी अजित सिंह को 400056 जबकि कांग्रेस के महेश शर्मा को 155406 मत मिले और अजित सिंह का जीत का रिकार्ड 244647 मतों से आज तक कोई नहीं तोड़ सका। लोकसभा कैराना में रालोद की अनुराधा चौधरी को वर्ष 2004 में 523923 मत मिले। जबकि बसपा से शाहनवाज को 181509 मिले और जीत का रिकार्ड 342414 मतों का दर्ज किया।
भारतेंद्र सिंह ने तोड़ा था महिलाल का रिकॉर्ड
2014 में भारतेंद्र सिंह भाजपा से प्रत्याशी बने। लोकसभा चुनाव में भारतेंद्र को 486913 और सपा के शाहनवाज को 281139 मत मिले। भारतेंद्र ने रिकार्ड 205774 मतों से जीत दर्ज कराई। इससे पहले ये रिकार्ड इमरजेंसी के बाद महिलाल ने बनाया था। 1977 में महिलाल बीएलडी के प्रत्याशी को बिजनौर में 258663 मत मिले थे। साथ ही कांग्रेस के प्रत्याशी को रामदयाल को मात्र 62849 मत मिले थे। महिलाल के नाम एक लाख 95 हजार मतों से जीतने का रिकार्ड दर्ज था। इससे भारतेेंद्र सिंह ने मोदी लहर में तोड़ा।

