Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मेरठ हापुड़ लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे रामायण सीरियल के श्रीराम, जन्मभूमि मेरठ के वैश्य परिवार में हुआ था जन्म, जानिए अरूण गोविल का जीवन परिचय

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: लोकसभा चुनाव 2024 में जैसे जैसे प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा कर रही है। वैसे वैसे चुनाव काफी रोचक होता जा रहा है तो वहीं कैंडिडेट के ऐलान से लोकबाग हैरान भी हैं। इसी क्रम वेस्ट यूपी की सबसे हॉट सीट मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट दिया है और इसी सीट पर रामानंद सागर द्वारा बनाए गए लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल को टिकट दिया गया है।

मेरठ में जन्मे अरूण गोविल वैश्य परिवार से है ताल्लुक

अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ कैंट में रहने वाले एक वैश्य परिवार में हुआ। अरूण गोविल के पिता चन्द्र प्रकाश गोविल पेशे से एक सरकारी अधिकारी थे। अरुण गोविल की पढ़ाई-लिखाई सहारनपुर और शाहजहांपुर में हुई। उन्होंने अपनी औपचारिक शिक्षा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्राप्त की। अरूण गोविल ने इंजीनियरिंग विज्ञान में अध्ययन किया और कुछ नाटकों में अभिनय किया। उनके पिता चाहते थे कि वह एक सरकारी कर्मचारी बनें जबकि अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे जिसके लिए उन्हें याद किया जाए।

परिवार में चौथे नंबर के हैं अरूण गोविल

अरुण छह भाई और दो बहनों में चौथे नंबर के हैं। गोविल ने अभिनेत्री श्रीलेखा से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं, सोनिका और अमल हैं। 17 साल की उम्र में वह बिजनेस के सिलसिले में मुंबई गए और अभिनेता बनने के लिए संघर्ष शुरू किया।

फिल्म ‘पहेली’ से शुरुआत हुई

अरुण गोविल घर-घर लोकप्रिय भले ही ‘रामायण’ सीरियल से हुए लेकिन बड़े पर्दे पर वो काफी पहले 1977 में आई फिल्म ‘पहेली’ से डेब्यू कर चुके थे। ये फिल्म पारिवारिक फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शंस की थी। राम के किरदार ने अरुण को आम से खास बना दिया था। पब्लिक प्लेस पर लोग उनको देखते ही उनके पैरों में गिर जाते थे। दरअसल, लोग उन्हें भगवान राम के रूप में देखने लगे थे और उनका आशीर्वाद चाहते थे।

रामायण के बाद टीवी इंडस्ट्री में रहे सक्रिय

रामायण के बाद गोविल टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय रहे हैं और बाकी कई पौराणिक धारावाहिकों में अभिनय किया। इनमें लव-कुश, विश्वामित्र और बुद्धा नाम के टीवी शो में राजा हरिश्चंद्र का किरदार भी निभाया। टीवी पर उनका दूसरा लोकप्रिय किरदार रहा, ‘विक्रम बेताल’ का राजा विक्रम। इस शो और अरुण गोविल के किरदार को लोगों ने ख़ूब पसंद किया। अरुण, ‘श्रद्धांजलि’, ‘इतनी सी बात’, ‘जियो तो ऐसे जियो’ ‘सावन को आने दो’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img