Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

दिल्ली बच्चा चोरी गैंग का बड़ा खुलासा!: सीबीआई ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई नवजात शिशुओं का किया रेस्क्यू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीबीआई की टीम बाल तस्करी मामले का पर्दाफाश किया है। सीबीआई की टीम ने केशवपुरम इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने एक घर से दो नवजात शिशु बरामद किए हैं। मामला खरीद-फरोख्त से जुड़ा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बाल तस्करी के मामले में दिल्ली में सीबीआई ने शुक्रवार देर रात कई जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने केशवपुरम के एक घर से दो नवजात शिशुओं का रेस्क्यू किया है।

सीबीआई इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और उन्हें खरीदने वाले शख्स से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। शुरुआती जानकारी में यह सामने आया है कि मानव तस्करी करने वाले इस गैंग के सदस्य अस्पतालों से नवजात बच्चों की चोरी करते थे।

सीबीआई ने इस मामले में सात से आठ बच्चों का रेस्क्यू किया है, हालांकि अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों को दिल्ली-एनसीआर से हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...

UP: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा...

UP Budget 2026: जानिए किस सेक्टर को मिला कितना फायदा

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सदन में...
spot_imgspot_img