Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

फिर तो सैकड़ों में सिमटकर रह जाएंगे डाक मतपत्र!

  • 85 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं ने नहीं दिखाई पोस्टल बैलेट से वोट देने में रुचि
  • दोनों श्रेणी में 584 वोटरों ने ही फार्म भरकर लौटाने का कदम उठाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद की सात विधानसभाओं में मौजूद 15637 ऐसे वोटर हैं जो 85 वर्ष की आयु पर कर चुके हैं। इनमें से केवल 417 वोटरों ने ही डाक मतपत्र के माध्यम से अपना सांसद चुनने में दिलचस्पी ली है। वहीं जनपद के 11018 दिव्यांग मतदाताओं में से केवल 167 ने डाक मतपत्र का विकल्प चुना है। निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 प्लस वोटरों के लिए पोस्टल बैलेट के जरिये वोट देने की सुविधा दी है। जिसका उपयोग वे ऐच्छिक तौर पर कर सकते हैं।

मेरठ जनपद में 80-89 आयु वर्ग के 34265, 90-99 आयु वर्ग के 6283 और 100 प्लस आयु वर्ग के 512 मतदाता सूची में दर्ज हैं। 85 प्लस के इन सभी मतदाताओं को अपना वोट देने का विकल्प चुनने के संबंध में फार्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। इसके लिए उन्हें संबंधित सहायक रिटर्निंग आॅफिसर के स्टार से मतदाता सूची के अनुसार 15 हजार 637 फार्म आवंटित कराए गए, लेकिन इसके विपरीत केवल 417 मतदाताओं की ओर से ही डाक मतपत्र का प्रयोग करने के लिए फार्म जमा कराए गए। यही स्थिति दिव्यांग मतदाताओं की भी रही।

मतदाता सूची में दर्ज 11018 दिव्यांग मतदाताओं को डाक मत पत्र प्रयोग करने के लिए फॉर्म उपलब्ध कराए गए, लेकिन इनमें से केवल 167 में ही डाक मतपत्र का प्रयोग करने में रुचि दिखाते हुए फॉर्म वापस संबंधित आरओ के पास जमा कराए। 85 प्लस वोटर 15637 और दिव्यांग 11018 मतदाता को मिलाकर दोनों श्रेणी के जनपद में कुल 26655 मतदाता हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि 26655 मतदाताओं में अधिकांश अपना वोट डाक मत पत्र के माध्यम से डालेंगे,

लेकिन यह केवल कयास बनकर ही रह गए। दोनों श्रेणी में 26655 के सापेक्ष 584 मतदाताओं के डाक मतपत्र का विकल्प चुनने को लेकर सभी हैरान हैं। कहीं न कहीं इसे आने वाले लोकसभा चुनाव में 85 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान के प्रति उदासीनता से जोड़कर भी देखा जा रहा है। यह स्थिति तब है, जबकि प्रशासन के स्तर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जनपद में कई स्तर से विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं।

जनपद के मतदाताओं की कुछ प्रमुख बातें

  • मेरठ के सात विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या मार्च तक 26 लाख 70 हजार 809 है।
  • जनपद में 18-45 आयु वर्ग युवा वोटरों की संख्या 15 लाख 30 हजार 650 है। युवा वोटरों की यह संख्या कुल मतदाताओं का 57.26 प्रतिशत है।
  • 2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 44960 नए वोटरों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। सूची में संशोधन और नए नाम जुड़ने का विकल्प खुला हुआ है।
  • जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्र में 18-19 आयु वर्ग के फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 35594 रही है।
  • मेरठ जनपद में प्रति 1000 पुरुषों पर 853 महिला वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा 877 का जेंडर रेशियो मेरठ कैंट और सबसे कम 831 सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में देखा गया है।
  • जनसंख्या अनुपात के आधार पर मेरठ कैंट में 74.35 के साथ सबसे आगे रहा है। जबकि 59.37 प्रतिशत के साथ हस्तिनापुर पिछड़ गया है। मेरठ जनपद की कुल आबादी 40 लाख 58 हजार 270 दर्ज की गई है। जिनमें 65.81 प्रतिशत आबादी 18 या इससे अधिक आयु वर्ग की मतदाताओं के रूप में दर्ज है।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img