Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

निर्वाचन कार्य में न आए कोई व्यवधान: कमिश्नर

  • कमिश्नर, आईजी ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मंगलवार को मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. व आईजी नचिकेता झा द्वारा नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्वा अहिरान, बीएवी इंटर कालेज सुभाष बाजार, इस्माइल गर्ल्स इंटर कालेज तथा नंदलाल सेखड़ी सरस्वती विद्या मंदिर रामनगर के मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों के प्रवेश करने, पानी, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, बिजली, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई आदि का सत्यापन करते हुये निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि समस्त मतदान केन्द्रों पर बूथ के अंदर प्रकाश पर्याप्त रहे,

जिससे अंदर निर्वाचन कार्य में कोई भी व्यवधान उत्पन्न न हो। दिव्यांगजनों के लिए मतदान केन्द्र पर बनाई गई रैम्प को चेक करा लिया जाये तथा मानक के अनुरूप कार्रवाई की जाये। गर्मी बढ़ने के दृष्टिगत समस्त मतदान केन्द्रों पर बैठने के लिए शेड, पीने का पानी उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि बूथ पर निर्वाचन से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के मोबाइल नंबर चस्पा किये जाये जिससे कि मतदान वाले दिन किसी समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध नंबरों पर संपर्क स्थापित किया जा सके साथ ही अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि सभी मतदान केन्द्रों का एक बार और निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को ठीक किया जाये।

निर्देशित किया गया कि बूथवार राजनीतिक पार्टियों द्वारा बनाये जाने वाले एजेंटों की सूची प्राप्त करते हुये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। आईजी ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में जिन मतदान केन्द्रो में फोर्स ठहरी हुई है

वहां मानक अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहे। संबंधित अधिकारी निरीक्षण करते हुये आवश्यक कार्रवाई करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

7 कंपनी पीएसी, 22 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की करेंगी निगरानी

लोकसभा चुनाव द्वितीय चरण मेरठ-हापुड़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए शासन स्तर से भारी फोर्स का इंतजाम किया गया है। जिसमें पीएसी की 7 बटालियन और 22 पैरामिलिट्री फोर्स एवं साढ़े तीन हजार पुलिस कर्मी की निगरानी में चुनाव कराया जायेगा। मतदान वाले दिन सुरक्षा के लिहाज से भारी फोर्स तैनात रहेगी। लोकसभा के दूसरे चरण में आठ सीटों पर चुनाव होगा। इनमें मेरठ-हापुड़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान कराया जायेगा।

जिसमें संवेदनशील पोलिंग बूूथों व असंवेदनशील बूथों पर चुनाव शांतिपूर्वक निपट जाये, भारी पुलिस फोर्स का बंदोबस्त किया गया है। इसके लिए शासन स्तर से सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। जिसमें मतदान वाले दिन सात कंपनी पीएसी बटालियन, 22 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में चुनाव कराये जायेंगे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से शांतिपूर्ण चुनाव निपटाने के लिए साढ़े तीन हजार पुलिसकर्मी, जिसमें 300 एसआई व 3200 कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल तैनात रहेंगे। वहीं, तीन हजार होमगार्ड कर्मियों को भी चुनाव ड्यूटी पर लगाया जायेगा।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा संसदीय सीट पर कुल 1987311 मतदाता हैं। वर्ष 2019 से 2024 के बीच 169531 मतदाता बढ़े हैं। जिनमें पांच विधान सभा के 2758 बूथों पर मतदान होगा। जिनमें 320 संवेदनशील मतकेन्द्र और 615 बूथ पर अतिरिक्श फोर्स तैनात की जायेगी। वहीं, अतिसंवेदनशील 104 मतकेन्द्र, 104 बूथों पर भी फोर्स की पैनी नजर रहेगी। कुल आठ लोकसभा सीट अमरोहा, मेरठ-हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर सुरक्षित, अलीगढ़, मथुरा पर मतदान होना है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img