Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कार्य में शिथिलता अधीक्षण अभियंता को सेंसर एंट्री

  • बिलिंग में शिथिलता पर अधीशासी अभियंता को निंदा प्रविष्टी
  • एमडी पावर के राजस्व की शत-प्रतिशत रिकवरी बढ़ाए जाने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन आशीष गोयल ने मंगलवार को डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार बैठक की अध्यक्षता करते हुये वितरण क्षेत्र-प्रथम मेरठ एवं वितरण क्षेत्र-द्वितीय मेरठ के बिजनेस प्लान, विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, झटपट पोर्टल एवं निवेश मित्र पोर्टल आदि तकनीकी एवं वाणिज्यिक कार्यों की समीक्षा की। बैठक में ईशा दुहन प्रबंध निदेशक, पीवीवीएनएल, एसके पुरवार (निदेशक कार्मिक एवं प्रबंधन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एनके मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र तोमर निदेशक (वित्त) मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं उपखंड अधिकारी स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में वितरण क्षेत्र-प्रथम मेरठ के मुख्य अभियंता धीरज सिन्हा ने विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, बिजनेस प्लान पर जानकारी देते हुये बताया की विद्युत व्यवधान में कमी होने से विद्युत आपूर्ति बेहतर हुई है। इस संबंध में डा. आशीष गोयल ने कहा कि सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धीरज सिन्हा ने बताया कि गत वर्ष के सापेक्ष ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में कमी आई है। जहां गतवर्ष अप्रैल 2023 में 27 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए वही इस इस वित्तीय वर्ष के माह अप्रैल 2024 में अब तक मात्र चार ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए है। इस पर अध्यक्ष द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

उन्होंने कहा ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिये पावर ट्रांसफार्मर की निरंतर जांच एवं प्रतिदिन निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये। बैठक में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा वितरण क्षेत्र-द्वितीय मेरठ की समीक्षा करने पर बिजनेस प्लान 2023-24 के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये गये तथा वर्ष 2024-25 बिजनेस प्लान के अन्तर्गत होने वाले टेंडरों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। धर्म विजय अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय, मेरठ को बैठक में बगैर तैयारी के आने एवं बिजनेस प्लान के अन्तर्गत निर्गत टेंडर के सम्बन्ध में पूछने पर जवाब न देने के सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया

एवं अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय, मेरठ को सेंसर एंट्री को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मंडल बागपत को बिजनेस प्लान के अन्तर्गत निर्गत टेंडर के सम्बन्ध में कार्रवाई न करने पर चेतावनी निर्गत करने के लिए निर्देशित किया गया। बिलिंग व विद्युत आपूर्ति में शिथिलता बरतने पर विजय कुमार राजपूत अधिशासी अभियन्ता विद्युत परीक्षण खंड-प्रथम मेरठ को निन्दा प्रविष्ठि के निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष द्वारा राजस्व वसूली के संबंध में निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के लिए रणनिति बनाकर राजस्व वसूली में वृद्धि की जाए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय से व सही बिल निर्गत किये जायें। प्रत्येक माह बड़े उपभोक्ताओं से विद्युत बिल की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जायें। राजस्व वसूली बढाने के लिए व्यापक कैम्पों का आयोजन सुनिश्चित की जाये। बैठक के अन्त में एमडी ईशा दुहन ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि डिस्कॉम द्वारा एटी एंड सी हानियां कम करने एवं राजस्व बढ़ाने के लिए निरन्तर सतत प्रयास किये जायेगें। लक्षित लाइन हानियों को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर विद्युत चोरी पर अंकुश लगाया जायेगा, उन्होंने कहा शत-प्रतिशत बिलिंग कर राजस्व वसूली में वृद्धि की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img