Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

युवक गंगा में डूबा, बचाने गए पिता भी डूबे

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग से देहरादून लौट रहा एक परिवार के लोग मालाकुठी पुल के समीप गंगा में नहाने के लिए रुके। परिवार का एक युवक गंगा के जनपद पौड़ी से लगे किनारे में नहाते वक्त डूबने लगा। पुत्र को बचाने के लिए पिता भी गंगा में कूद पड़े। पुत्र के साथ पिता भी गंगा में डूब गए, दोनों का पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर उन्हें तलाश रही है।

06 1 07 1

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि देहरादून निवासी संजय थापा (52 वर्ष) अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। अपराह्न करीब 3:30 बजे रास्ते में माला कुठी पुल के पास पौड़ी साइड में नदी में नहाने लगे। आशीष थापा (23 वर्ष) पुत्र संजय थापा नहाते वक्त गंगा में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके पिता संजय थापा भी गंगा में कूद गए, वह भी गंगा में डूब गए। इस दौरान संजय थापा की पत्नी सरिता थापा और दूसरा पुत्र दिव्य ऋषि थापा ही वहीं मौजूद थे। एसडीआरएफ के गोताखोर मौके पर बुलाए गए। गंगा में काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया।

08 1

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img