Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

पूर्वा महावीर में गद्दे के गोदाम मेें लगी भीषण आग

  • आग से लाखों का नुकसान, आग की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा
  • आग बुझाने के दौरान एक दकमल कर्मी की हालत अचानक बिगड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दिल्ली रोड पूर्वा महावीर के घनी आबादी वाले इलाके में मौजूद फोम के गोदाम में लगी आग से लाखों का माल खाक हो गया। आग से इलाके में दहशत मची रही। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच है। इसमें आग लगाने की वजह से इलाके के लोग घंटों दशहत में रहे। घनी आबादी के बीच गली में गोदाम होने की वजह से आग पर काबू पाने में भारी मुसीबत उठानी पड़ी। आग पर काबू पाने के दौरान दमकल के एक कर्मचारी की भी अचानक तबियत खराब हो गयी।
शहर के दिल्ली रोड पर केसरगंज व मकबरा अब्बू से सटे पूर्वा महावीर इलाके में के पास बजाज फोम हाउस के गोदाम में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

चंद मिनटों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचीं दकमल की आठ गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। आग से लाखों का नुकसान है। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी बेहोश भी हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बजाज फोम हाउस के मालिक विजय गेरा ने बताया कि पिछले सोमवार को उनके भाई अश्वनी गेहरा की मौत हो गई थी, जिसके चलते चार दिन से दुकान बंद थी। गुरुवार सुबह अचानक फॉर्म के गोदाम में आग लग गई।

17 1

सीएफओ संतोष राय ने बताया है कि आग काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सीएफओ राय ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दकमल के सात वाहन लगाने पड़े। आग के कारणों का पता लगाने को 24 घंटे का वक्त चाहिए। लोगों ने बताया कि फोम वालों के यहां इससे पहले भी कई बार आग की घटना हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर आग के चलते पूरे इलाके में घंटों अफरा-तफरी मची रही। कई इलाकों में जाम सरीखे हालात बन गए। पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आग या फिर बीमा रकम का खेल

गद्दों के गोदाम में आग या फिर इसके पीछे बीमे की लाखों की रकम को हासिल करने का खेल होता है। जिस वक्त गद्दा गोदाम में आग लगी थी, उस दौरान यह बात खूब उठ रही थी। लोग कह रहे थे कि पूरे शहर में गोदाम हैं। जहां पुराने गद्दे लेकर नए गद्दे भी दिए जाते हैं। वो तमाम पुराने गद्दे गोदाम में लाकर पटक दिए जाते हैं। गोदाम का पहले से बीमा होता है, लेकिन यह बीमा पुराने नहीं बल्कि नए व महंगे गद्दों का कराया जाता है, जबकि गोदाम में आग के लिए पुराने गद्दे रखे जाते हैं और फिर जैसी चर्चा है वैसा ही कुछ नजर भी आता है। भीड़ में शामिल तमाम लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसा क्या कारण है कि पूरे शहर में गद्दों के केवल इसी शोरूम में गोदाम में आग लगती है। इसकी जांच की जाए तो शायद दूध का दूध पानी का पानी हो जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img