Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

कातिल बेटा, मार डाला मां को

  • शराब पीने से करती थी मना, कलियुगी बेटे की हरकत से ग्रामीण शर्मसार
  • पौत्र ने देख ली थी पिता की करतूत, बुआ को दी खबर, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में 78 साल की बूढ़ी मां की कलियुगी बेटे ने पीट-पीटकर जान ले ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मां का कसूर बस इतना था कि शराब पीने से मना किया करती थी। तीन बहनों के इकलौते भाई की हरकत से गांव शर्मसार है। सालारपुर निवासी इलमकौर (78) के पति करम सिंह की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके इकलौते बेटे अनिल ने बुधवार दोपहर मां को पीट-पीट कर मार डाला। अनिल की हरकत को बेटे ओम ने देख लिया।

ओम की तीन विवाहिता बहनें गुड्डो, सोनी और तन्नु हैं। ओम ने गुड्डो को कॉल कर पिता की करतूत की जानकारी दी। गुड्डो ने बबीता को दादी की हत्या की जानकारी दी। इलमकौर की तीनों बेटियां नीरू, बबीता व गुड्डो रोती बिलखती गांव पहुंची। उन्होंने घर में जाकर देखा कि मां एक कोठरीनुमा कमरे में मरी पड़ी है। उसके चेहरे पर मारपीट के निशान हैं। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस आ गयी।

03 16

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गयी थी। वहीं, दूसरी ओर मृतका की बेटियों ने आरोप लगाया कि उनकी मां की हत्या भाई अनिल, भाभी सुशीला व बेटे परिवार के बाकी लोगों ने मिलकर की है। वहीं, इस संबंध में एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

माचिस जलाकर देखा मर गयी या नहीं

बताया जाता है कि अनिल ने माचिस जलाकर देखा कि इलमकौर मरी है या नहीं। वह पूरे मकान में एक अलग कमरे में रहती थीं। अपना खाना अलग ही बनाया करती थीं। जिस कमरे में हत्या की गयी, वहां उनके दूध का गिलास और खाने का सामान भी रखा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल 12 बीघा जमीन का इकलौता मालिक है, उसके बाद भी उसने मां के खून से हाथ रंग लिए हैं।

अपहरण कर आठ साल के मासूम की हत्या

मेरठ: टीपीनगर थाना क्षेत्र में आठ साल के एक मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी गयी। हत्या की इस वारदात से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की बहन के प्रेमी को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रेमी के पिता को भी उठाकर ले आयी थी। उनसे पूछताछ की गयी। पूछताछ के बाद पिता को भेज दिया गया, लेकिन प्रेमी अब भी थाने में मौजूद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके की फोरेंसिक जांच भी करायी।

01 16

टीपी नगर के मलियाना से वेदव्यास पुरी वाले मार्ग पर बुधवार सुबह आठ साल के बच्चे की हत्या करके शव प्लाट में फेंक दिया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे की पहचान शिव कुंज मलियाना निवासी वंशी पुत्र किशन के रूप में की। बच्चे की गला दबाने के बाद पिटाई कर हत्या की गयी थी। उसका थोड़ा चेहरा भी कुचला था। परिजनों ने बताया कि वंशी कल दोपहर बाद तीन बजे से घर से गायब था। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला था। सुबह प्लाट में शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

वंशी परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन है। पिता मजदूरी करते हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर प्रिंट लिये गए। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शक के आधार पर सुमित पुत्र जीतू निवासी शक्तिनगर मलियाना को हिरासत में लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या मारपीट कर व गला दबाकर की गई है। इसके बावजूद पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया है।

02 18

पुलिस के अनुसार सुमित का बच्चे की बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, कुछ दिनों पहले सुमित बच्चे की बहन को लेकर भी चला गया था। हालांकि अभी उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर माना जा रहा है कि बच्चे ने किसी कुछ ऐसा देख लिया था जिसकी वजह से पोल खुलने के डर से किसी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस की जांच इन बिंदुओं पर भी आगे बढ़ रही है।

जेल में सजा काट रहे कैदी की मृत्यु

मेरठ: चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की मेडिकल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल में चोरी के मामले में सजा काट रहे रइमुद्दीन पुत्र मंगते निवासी पूर्वा इलाही बक्श थाना ब्रह्मपुरी की मंगलवार रात मेडिकल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार मृतक पिछले पांच साल से जेल में सजा काट रहा था, इस दौरान वह टीबी से ग्रसित हो गया। जेल में चले लंबे इलाज के बाद उसकी टीबी तो ठीक हो गई, लेकिन दोनों फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। बीती 11 मई को कैदी की हालत बिगड़ने पर मेडिकल के टीबी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई। कैदी का पोस्टमार्टम कराया, जिसके शव परिजनों को सौंप दिया।

नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालत में मौत

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र के एन पॉकेट स्थित नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र में लिसाड़ीगेट थाना के खुशहाल नगर निवासी जान मोहम्मद पुत्र उस्मान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। हालांकि नशा मुक्ति केंद्र की ओर से पुलिस को बताया गया कि जान मोहम्मद को दिल का दौरा पड़ा था। उसके परिजनों ने विगत तीन मई को यहां छोड़ा था। नशा छुड़वाने का उसका इलाज चल रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।

इलेक्ट्रीशियन की एचटी से छूने से जान गई

मेरठ: नौचंदी थाना के शास्त्रीनगर सेक्टर 10 में हाइटेंशन से छूने से एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गयी। सूचना पर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। असल में परिवार वाले नहीं चाहते थे कि पोस्टमार्टम कराया जाए। लोहियानगर निवासी शहजाद पुत्र सरताज नौचंदी के सेक्टर 10 में फिरोज के मकान में सीलिंग के पाइप डालने का करने को पहुंचा था। उसी दौरान वह घर के बराबर से जा रही हाइटेंशन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img