Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

सीयूईटी परीक्षा: केमिस्ट्री ने उलझाया परीक्षार्थियों को

  • जिले के 16 में 12 केंद्रों पर चार शिफ्ट में सुबह से शाम तक चली विभिन्न विषयों की परीक्षाएं, 6329 परीक्षार्थी थे पंजीकृत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी 2024 बुधवार को जिले के 16 में से 12 केंद्रों पर संपन्न हुई।
सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और उसके बाद हर एक घंटे के अंतराल पर चार शिफ्ट में शाम छह बजे तक विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। इस दौरान परीक्षा को नकल विहीन बनाने को लेकर कुल 13 प्रकार की आइटमों को परीक्षा केंद्र पर ले जाने की मनाही थी। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पूर्व तक ही प्रवेश की अनुमति थी। उसके बाद गेट बंद कर दिया गया।

इन विषयों के लिये ये रही उपस्थिति

पहले दिन विभिन्न विषयों, जिनमें जनरल टेस्ट कोड 501ई, अंगे्रजी 101ई, केमिस्ट्री 306ई और बॉयोलाजी 304ई आदि विषय थी के लिये कुल 6329 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1144 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 5185 परीक्षा में शामिल हुए।

07 15

ये बोले-परीक्षार्थी

गॉडविन पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर ठीक आया था, जिसने थोड़ी भी तैयारी की होगी, वह इसे आसानी से क्लीयर कर लेगा। इधर, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर के बाहर मिले परीक्षार्थियों ने केमिस्ट्री के पेपर को थोड़ा कठिन बताया। परीक्षार्थियों को 45 मिनट की अवधि में दिये गये कुल 50 प्रश्नों में से 40 का उत्तर देना था। जिसके लिये कुल 200 अंक निर्धारित थे। प्रश्नों की प्रकृति वस्तुनिष्ठ थी।

ये बोले-जिला समन्वयक

परीक्षा समन्वयक बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्ण शर्मा ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन बनाने का पूरा प्रयास किया गया जो सफल रहा।

ये सामग्री थी प्रतिबंधित

सेल्युलर डिवाइस, ईयरफोन, टेक पेन, पेनड्राइव-ब्लूटूथ, केल्कुलेटर, पेपर चिट्स, इटेबल्स, ज्वेलरी-एसेसरीज, वॉच, पर्स-वालेट, गॉग्लस, कैमरा, बुक-नोटबुक को शामिल किया गया था, को ले जाने पर प्रतिबंध था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img