Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

पुरानी लिस्ट से नाम लेकर बना दी नौचंदी मेला समिति!

  • कयास आचार संहिता हटते ही जून के प्रथम सप्ताह में शुरू कराया जा सकता है नौचंदी मेला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेला नौचंदी के आयोजन को लेकर अभी तिथि घोषित होने में एक-दो दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आचार संहिता हटने के साथ ही जून के प्रथम सप्ताह में मेला शुरू कराया जा सकता है। इस बीच जिला पंचायत के स्तर से मेला समिति और उप समितियों को सार्वजनिक कर दिया गया है। इन समितियों में अधिकारियों के नाम अपडेट करते हुए पुरानी लिस्ट को ही ज्यों का त्यों शामिल कर लिया गया।

प्रांतीयकृत मेला नौचंदी के कुशल संचालन के लिए जिला मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी के स्तर से एक महीना पहले ही 57 सदस्यीय समिति बना ली गई थी। हालांकि इसे जिला पंचायत के अधिकारियों ने महीने भर तक सार्वजनिक ही नहीं किया। इस समिति में शामिल किए नाम और पदनाम पूर्व सूची को उठाकर ही जस के तस रख लिए गए हैं। सूची में 28 अधिकारियों को पदेन सदस्य के रूप में मेला समिति में रखा गया है। इनमें एसएसपी, उपाध्यक्ष एमडीए, सीडीओ, नगर आयुक्त, सीएमओ समेत विभिन्न एडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। जबकि 29 सदस्यों में धार्मिक, सामाजिक, साहित्यिक, व्यापारिक, पत्रकारिता जगत की विभूतियों को शामिल किया गया है

। इसके अलावा 32 विभिन्न उप समितियों का गठन भी किया गया है। जिनके माध्यम से मेला आयोजन में सहयोग, विभिन्न प्रदर्शनी, पंडाल के आयोजन और मेले को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। इन उप समितियों में भी अधिकारियों के अलावा एक-एक व्यक्ति का नाम कई-कई जगह शामिल किया गया है। नागरिकों का कहना है कि मेले का आयोजन जिला पंचायत कराए, या नगर निगम, समिति में कमोबेश वही नाम शामिल होते चले आ रहे हैं। जबकि मेला समिति और उप समितियों में शामिल नामों की समय के साथ समीक्षा करने और इनको अपडेट करने की जरूरत है।

होली से दो माह आगे खिसक गया नौचंदी मेला

किसी समय नौचंदी मेले का आयोजन होली के बाद पड़ने वाले दूसरे रविवार से शुरू कराया जाता था। यह ऐसा मौसम होता है, जब ठंड या गर्मी से मेला घूमने वालों को कोई परेशानी नहीं होती। कमोबेश मेले की करीब एक माह की यह अवधि मार्च से लेकर अप्रैल तक चलती रही है। इस दौरान विभिन्न परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी होती हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से मेले के आयोजन को आगे खिसका दिया गया है। इसके पीछे कारण क्या है, इसके बारे में कोई ठीक-ठीक बता पाने की स्थिति में नहीं है। इस बार मेले के आयोजन में विलंब के पीछे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लगी होना रहा है।

आबू नाले पर सड़क का निर्माण आरंभ, मिलेगी जनता को राहत

एनएच-58 से कैंट शराब फैक्ट्री तक पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। ये करीब दो किलोमीटर का टुकड़ा पीडब्ल्यूडी तैयार कर रहा हैं। इसके बनने से हाइवे से कैंट औघड़नाथ मंदिर तक का सफर आसानी से तय किया जा सकता हैं। कई बार ऐसा होता है कि मोहम्मदपुर लाला गांव से होकर लोग जाते हैं तो वहां पर मस्जिद के पास जाम लगा रहता हैं। क्योंकि वहां पर सड़क की चौड़ाई कम हैं। भाजपा के कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आबू नाले पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था।

इसको पीडब्ल्यूडी ने स्वीकृति भी दी तथा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही इसका टेंडर भी करा दिया था। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के अनुसार कुल दो किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं, जिसमें करीब पांच सौ मीटर तक वर्तमान में सड़क निर्माण का बेस वर्क पूरा कर लिया गया है, बाकी पर काम चल रहा हैं। इसकी चौड़ाई करीब साढ़े तीन मीटर रहेगी। हाइवे पर स्थित रिवेरा विवाह मंडप से आबू नाले पर सड़क का निर्माण किया जाएगा। ये निर्माण कैंट स्थित शराब फैक्ट्री तक चलेगा। ये हाइवे का शॉटकट रास्ता बन जाएगा। क्योंकि शराब फैक्ट्री से सीधे रास्ता फाटक पर निकलेगा। इस तरह से जनता को कैंट क्षेत्र में आने के लिए सुविधा रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img