Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

वेस्टर्न रोड दो घंटे के लिए नो ट्रैफिक जोन नाम के लिए

  • 12 से 2 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर है प्रतिबंध
  • ट्रैफिक पुलिस के दावे हवा हवाई, भीषण गर्मी में जाम में फंस रहे स्कूली बच्चे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों की छुट्टी होने के बाद सड़क पर लगने वाले जाम में फंसकर स्कूली बच्चो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, एक दिन पहले ही टैÑफिक पुलिस ने वेस्टर्न रोड को दो घंटे के लिए नो टैÑफिक जोन घोषित कर दिया है। इस दौरान दोपहर 12 से दो बजे के बीच सड़क पर कार, ई-रिक्शा समेत अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

06 17

गुरुवार को वेस्टर्न रोड पर स्कूलों की छुट्टियां होने के बाद जबरदस्त जाम लगा नजर आया। जबकि नाममात्र के लिए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी ही सड़क पर जाम खुलवाते नजर आए। वहीं, भीषण गर्मी में स्कूली बच्चे जाम में फंसकर पसीना-पसीना होते नजर आए। बताते चले कि एसपी टैÑफिक राघवेंद्र मिश्रा ने एक दिन पहले ही वेस्टर्न रोड को दो घंटे के लिए नो टैÑफिक जोन घोषित किया है। इसके पीछे वजह ये है कि वेस्टर्न रोड पर गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल, एमपीएस गर्ल्स, एमपीएस मेन विंग, एसडी सदर और दीवान पब्लिक स्कूल है।

इन स्कूलों की छुट्टियों का समय दोपहर 12 से 2 बजे के बीच का है। इस दौरान छुट्टी होने के बाद स्कूलों के बच्चे जाम में फंस जाते हैं। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने दो घंटे के लिए वेस्टर्न रोड को नो टैÑफिक जोन घोषित किया है, लेकिन गुरुवार को नो टैÑफिक जोन के समय फिर वेस्टर्न रोड पर जाम लग गया। इस दौरान स्कूली बच्चे भीषण गर्मी में जाम में फंस गए। जबकि जाम को कंट्रोल करने के लिए टैÑफिक पुलिस नदारद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img