Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

रैपिड और मोबाइल कंपनी के स्टाफ में चले लाठी-डंडे

  • कई जख्मी, गाड़ियों के टूटे शीघ्र, भाजपा नेता के भाई समेत छह हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लालकुर्ती थाना के गांधी बाग के समीप देर रात रैपिड रेल के स्टाफ और मोबाइल कंपनी वीआई के स्टाफ के बीच जबरदस्त टकराव हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले पथराव हुआ। पथराव इतना जबरदस्त था कि रुड़की रोड पर जाम लग गया। पथराव से बचकर चालक अपने वाहन लेकर तेजी से भागने लगे। वहां अराजकता की स्थिति बन गयी। दरअसल हुआ यह कि गांधी के बाग के पास मोबाइल कंपनी वीआई का तोपखाना निवासी भाजपा नेता दीपक शर्मा, राजा व नितिन लेबर से काम करा रहे थे।

ये लोग अंडर ग्राउंड केबल डाल रहे थे। उसी दौरान वहां रैपिड रेल कंपनी के कर्मचारी आकाश, शेखर व भागीरथ आ गए। उन्होंने रात के अंधेरे में चोरी छिपे केबल डालने का आरोप लगाते हुए उनको काम बंद करने को कहा। भाजपा नेता से उन्होंने केबल डालने की परमिशन मांगी। मोबाइल कंपनी के ये लो परमिशन दिखा नहीं सके। इसको लेकर उनके बीच बहस होने लगी। यह बहस देखते ही देखते धक्का-मुक्की ओर फिर मारपीट में बदल गयी। मारपीट भी ऐसी कि वहां लाठी-डंडे निकल आए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पडेÞ खून के प्यासे हो गए।

इस बीच रैपिड रेल का काफी स्टाफ वहां जमा हो गया तो आरोप है कि मोबाइल कंपनी के स्टाफ ने पथराव शुरू कर दिया। जिस वक्त पथराव शुरू हुआ वहां से गुजर रही कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालांकि जिनके शीशे टूटें वो दहशत के चलते तेजी से वहां से निकल गए। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के चलते गाड़ियों हाइवे पर आगे नहीं बढ़ सकीं। वहां जाम लग गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी तो लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस की गाड़ी देखकर वहां ज्यादातर लोग भाग गए, लेकिन पुलिस ने मोबाइल कंपनी की ओर से काम कर रहे दीपक शर्मा, राजा व नितिन तथा रैपिड के आकाश, शेखर व भागीरथ को दबोच लिया। उन्हें थाना ले आए। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आयी है। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।

कंकरखेड़ा में मारपीट, चबा डाली अंगुलियां

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम चाऊमीन खाने को लेकर दो युवकों में आपस में जमकर कहासुनी हो गई। इसी बीच एक पक्ष ने फोन कर दो दर्जन साथियों का मौके पर बुला लिया। जिसके बाद संप्रदाय विशेष के युवक ने पीड़ित की अंगुलियां चबा डाली। मारपीट के दौरान सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया।

लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी मोहित ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शाम के समय मजदूरी खत्म कर वापस घर जा रहा था। इसी बीच गांव में एक ठेले पर चाऊमीन खाने के लिए रुक गया था। वहीं, गांव का ही सांप्रदायिक विशेष का युवक भी ठेले पर चाऊमीन खाने के लिए आया था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। अन्य लोगों ने किसी तरह समझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। मोहित का आरोप है कि कुछ देर बाद हमलावर ने दो दर्जन साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। इसी बीच संप्रदाय विशेष के युवक ने उसके हाथ की अंगुलियां चबा दी।

मारपीट के दौरान सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हमलावरों ने आसपास की दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। घायल युवक थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि चाऊमीन खाने के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img