Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

14 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करेंगे फरदीन खान

CINEWANI


सुभाष शिरढोनकर |

अक्षय कुमार और फरदीन खान की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अक्षय और फरदीन खान के अलावा तापसी पन्नू, वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और एमी विर्क जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मेकर्स ने इसे 6 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म ‘खेल खेल में’, लंबे वक्त बाद मिलने वाले कई दोस्तों की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और फरदीन खान 17 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। आखिरी बार दोनों 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे बेबी’ में साथ नजर आए थे।

फिल्म ‘खेल खेल में’ फरदीन के करियर के लिए इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म से फरदीन खान 14 साल बाद बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक करेंगे। इसके पहले फरदीन खान आखिरी बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ (2010) में नजर आए थे। ओटीटी पर रिलीज फरदीन खान की फिल्म ‘विस्फोट’ (2022) हॉरर ड्रामा फिल्म ‘रॉक, पेपर, सीजर्स’ का हिंदी रीमेक थी। फिल्म में फरदीन एक ऐसे किडनैपर के रोल में थे, जो रितेश के बेटे का अपहरण कर लेता है। फिल्म में प्रिया बापट, क्रिस्टल डिसूजा, सीमा बापट और शीबा चड्ढा भी थे लेकिन यह फिल्म फरदीन के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती थी।

‘विस्फोट’ (2022) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म के जरिए, फरदीन बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे लेकिन मेकर संजय गुप्ता ने बॉक्स आॅफिस की परिस्थितियों के कारण इसे सीधे, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया। फरदीन हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आए।

8 मार्च 1974 को मुंबई में जन्में फरदीन खान, जाने माने बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिरोज खान के बेटे हैं। मुंबई में किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टिटयूट से ट्रेनिंग लेने के बाद फरदीन को उनके पिता की फिल्म ‘प्रेम अगन’ (1998) से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला था। इस फिल्म के लिए फरदीन को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। साल 2000 में आई फिल्म ‘जंगल’ में फरदीन उर्मिला मातोंडकर के साथ थे। कैरियर के शुरूआती दिनों में फरदीन खान अपने डैड फिरोज खान की तरह काफी डैशिंग लगते थे, इस कारण फीमेल फैन का उन्हें अच्छा खासा सपोर्ट मिला था।

‘जंगल’ (2000) के बाद फरदीन ने ‘प्यार तूने क्या किया’ (2001) ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ (2001) ‘हम हो गये आपके’ (2001) ‘कितने दूर कितने पास’ (2002) ‘कुछ तुम कहो कुछ हम कहें’ (2002) ‘ओम जय जगदीश’ (2002) ‘खुशी’ (2003) ‘भूत’ (2003) ‘जानशीं’ (2003) ‘देव’ (2004) ‘फिदा’ (2004), ‘नो एंट्री’ (2005) जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर नजर आए। ‘नो एंट्री’ (2005) न केवल बॉक्स आॅफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई बल्कि फिल्म में फरदीन के काम को हर किसी ने खूब पसंद भी किया।

लेकिन उसके बाद फरदीन ‘शादी नंबर 1’ (2005) ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ (2005) ‘प्यारे मोहन’ (2006) ‘आर्यन’ (2006) ‘जस्ट मेरिड’ (2007) ‘है बेबी’ (2007) ‘डार्लिंग’ (2007) ‘जय वीरू’ (2009) ‘लाइफ पार्टनर’ (2009) ‘ऐसिड फैक्ट्री’ (2009) ‘आॅल द बेस्ट: फन बिगेन्स’ (2009) जैसी फिल्मों में ‘नो एंट्री’ (2005) वाला जादू फिर नहीं दोहरा सके। बैक टू बैक फ्लॉप होती फिल्मों के बाद फरदीन ‘दुल्हा मिल गया’ (2010) के बाद लाइमलाइट से अचानक पूरी तरह गायब हो गए। साल 2005 में ‘नो एंट्री’ की कामयाबी के बाद स्टार बने फरदीन खान ने अपने जमाने की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा माधवानी के साथ शादी की जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं। ‘खेल खेल में’ के अलावा फरदीन ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्म में भी नजर आएंगे।


janwani address 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img