Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज

Bollywood Update: बॉलीवुड ​अभिनेता विक्रांत मैसी आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं, अभिनेता ने कई हिट फिल्में भी दी हैं। जिसमें से एक 12वीं फेल भी शामिल है। इस फिल्म को लेकर उनकी बहुत तारीफें हुई थीं। लेकिन, अब विक्रांत अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्लैकआउट’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के निर्देशन और फिल्म की कहानी देवांग भावसार ने लिखी है।

फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा सुनील ग्रोवर और मौनी राय भी एम अहम भूमिका में नजर आएंगे। अब इस फिल्म के निर्माता ने फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का टीजर जारी कर दिया है। जो एक्शन और कॉमेडी दोनों से भरपूर है। उधर, फैंस ने इसके टीजर को देखने के बाद बहुत तारीफें भी की हैं।

 इस दिन होगा रिलीज

बताया जा रहा है कि ​फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का प्रीमियर 7 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर किया जाएगा। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषाओं में रिलीज होगी। जियो स्टूडियो ने कुछ ही देर पहले फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का टीजर एक्स अकाउंट पर साझा किया है साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘वक्त बदलने वाला है। ‘ब्लैकआउट’ होने वाला है।’

क्या है टीजर में

‘ब्लैकआउट’ के टीजर में विक्रांत मैसी खुद को बादशाह कहते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में विक्रांत मैसी का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी देखने को मिलेगी। विक्रांत के अलावा मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर का भी अंदाज आपको हैरान कर देगा।

https://www.youtube.com/watch?v=QbieV7dovIs 

विक्रांत का वर्कफ्रंट

फिल्म ‘ब्लैकआउट’ के बाद विक्रांत ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगे। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी 2002 की गोधरा ट्रेन की घटना पर आधारित है। उनकी यह फिल्म 2 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्रांत के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा नजर आएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img