Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

युवक ने की दोस्त की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • भारी वस्तु से मुंह पर किए वार, कमरे का ताला लगाकर हुआ फरार

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र में युवक ने दोस्त की मुंह पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया। मकान मालिक के लड़के ने खिड़की से झांककर देखा तो हत्याकांड का पता चला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से बनारस के भदोही का रहने वाला 23 वर्षीय शुभम यहां विजयनगर थाना क्षेत्र अंबेडकर नगर की गली नंबर तीन में सौदान सिंह के मकान में चौथी मंजिल पर भदोही के दोस्त प्रेम के साथ रहता था और एक फैक्ट्री में दोनों मजदूरी करते थे तथा नशे के आदि थे।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दोनों कमरे में मौजूद थे। इसके बाद करीब चार बजे प्रेम कमरे का ताला बंद करने के बाद बैग लेकर चला गया था। उसे जाते हुए कई लोगों ने देखा था। इसके साथ ही कमरे का ताला बंद करके जाने से पहले मकान मालिक सौदान सिंह के पुत्र हिमांशु से प्रेम ने पांच हजार रुपए पेटीएम कराए थे और कहा था कि जल्द वापस कर दूंगा। पुलिस ने बताया कि सौदान सिंह का दूसरा पुत्र मनीष शुभम के कमरे के आसपास गया तो खिड़की से झांककर देखा। कमरे में शुभम मृत पड़ा हुआ था और उसके चेहरे पर खून लगा था। ताला तोड़कर देखा गया तो हत्याकांड का पता चला।

पुलिस ने बताया कि शुभम की हत्या किसी भारी वस्तु से मुंह पर प्रहार करके की गई है। वह अविवाहित था। शुभम के साथ उसका दोस्त प्रेम रहता था। वह फरार है। संभवत उसी ने शुभम की हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img