Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

राहत कार्यों में तेजी लाए प्रशासन: सीएम धामी

  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के बैजरो क्षेत्र में राहत कार्यों के बारे में डीएम से की बात
  • कहा, बिजली, पानी और सड़क की सुविधा जल्द बहाल करें

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के अतिवृष्टि प्रभावित बैजरो और आसपास के क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर शाम जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर राहत कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करें, साथ ही प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए।

अपर जिलाधिकारी पौड़ी के अनुसार मकानों और गोशालाओं से मलबा हटाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित गांवों को टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

हाईवे 32 को सुचारू करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, इस राजमार्ग पर 25 मई तक यातायात सुचारू होने की उम्मीद है। अन्य मार्गों से भी मलबा हटाने का काम जारी है। आज गुरुवार को सुकई गांव के प्रभावितों को खाने के पैकेट और पानी की बोतल वितरित की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img