Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

दुष्यंत द्वार के निर्माण में बाधक बन रही हाईटेंशन लाइन

  • हिंदी शायरी के जनक दुष्यंत कुमार के नाम पर बन रहा द्वार
  • समय पर शटडाउन नहीं मिलने के कारण रुका रहा कार्य

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: मंडावली क्षेत्र में निर्माणाधीन दुष्यन्त स्मृति द्वार का कार्य हाईटेशन लाइन के कारण अधर में लटका हुआ है। समय पर शटडाउन नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ब्लाक प्रमुख ने इसके लिए बिजली विभाग से बात कर निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात कही है।

मंडावली थाना क्षेत्र में मौअज्जमपुर नारायण-राजपुर नवादा मार्ग पर दुष्यन्त द्वार का निर्माण किया जा रहा है। तत्कालीन डीएम अटल राय ने हिंदी शायरी के जनक दुष्यंत कुमार की स्मृति में द्वार का निर्माण कराने के लिए बजट पास कराया था।

पूर्व में मानकों के अनुसार सामग्री न लगाए जाने के कारण निर्माण के दौरान द्वार के ऊपर के बीम में दरार आ आ गई थी। निर्माणाधीन द्वार के दरक जाने से उसे तोडऩा पड़ा था। एक बार फिर क्षेत्रवासियों के अथक प्रयासों से द्वार का निर्माण कार्य शुरू कराया गया परन्तु द्वार का निर्माण कार्य अभी अधर में ही लटका हुआ है।

काम रुकने का कारण वहां से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि समय पर शटडाउन न मिलने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार ने बताया कि द्वार के निकट से बिजली की हाईटेशन लाइन गुजर रही है।

जिसका शटडाउन मिल नही पाता। जिस कारण काम में विलम्ब हो रहा है। शीघ्र ही शेष निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विद्युत विभाग से भी बात की जा रही है कि निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए कार्य के दौरान मांग के अनुरूप थोड़े समय का शटडाउन मिल जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img