Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Munawar Farooqui: बिग बॉस 17 के विनर ने गुपचुप रचाई शादी, ये स्टार भी रहीं शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 17 के विनर मुनव्वर फारूकी की लोकप्रियता बहुत अधिक बढ़ गई है। वहीं, कुछ दिनों पहले खबर मिली ​थी मुनव्वर की तबीयत खराब हो गई है। जिसको लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक है। इसी बीच उनसे जुड़ी एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्टैंडअप कॉमेडियन की लव लाइफ को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मुनव्वर फारूकी ने दूसरी बार शादी कर ली है और वह खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि मुनव्वर ने 10-12 दिन पहले शादी की थी और उनके विवाह समारोह में केवल उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

23 11

मुनव्वर के करीबी ने किया खुलासा

दरअसल, मुनव्वर के एक करीबी सूत्र का दावा है कि मुनव्वर ने शादी कर ली है और उनकी शादी मुंबई के आईटीसी मराठा में हुई थी। मुनव्वर ने इसकी कोई तस्वीर साझा नहीं की है क्योंकि वह अपनी शादी को गुप्त रखना चाहते थे। हालांकि, कॉमेडियन ने अब महजबीन कोटवाला नाम की लड़की से शादी कर ली है, जो एक मेकअप आर्टिस्ट है। मुनव्वर ने लगभग 10-12 दिन पहले शादी की थी।

हिना खान भी हुईं शामिल

ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी में हिना खान भी शामिल हुई थीं, जो कॉमेडियन की करीबी दोस्त हैं। कुछ समय पहले मुनव्वर के साथ एक गाने में नजर आईं हिना ने कुछ दिन पहले अपनी एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें बैकग्राउंड में ‘मेरे यार की शादी है’ गाना बज रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img