Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

वेदव्यासपुरी में शहर का पहला थीम पार्क

  • शहर की बड़ी उपलब्धि भी बताया जा रहा ये पार्क

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वेदव्यासपुरी में शहर का पहला थीम पार्क बन रह हैं। इसका नाम क्या होगा, अभी कुछ भी तय नहीं हैं। इस पर अच्छा खास धन मेरठ विकास प्राधिकरण खर्च कर रहा हैं। इसे शहर की बड़ी उपलब्धि भी बताया जा रहा हैं। गार्डन दूर से ही सुंदर नजर आएगा, ऐसा तैयार किया जा रहा हैं। शहर भर के लोग इसमें घूमने आयेंगे, इसी उद्देश्य से इसे विकसित किया जा रहा हैं। पेड़-पौधे इसमें लगाये जा रहे हैं। मोर के स्ट्रक्टचर भी बनाये जा रहे हैं। झूले भी लगाये जा रहे हैं। डिजाइनर परिंडे भी इसमें लगाये जाएंगे। रोड लाइट भी लगाई जाएगी। आकर्षक लाइट भी इसमें लगाई जाएगी। बिजली की केबिल भी अंडरग्राउंड रहेगी।

एक तरह से आॅक्सीजन का भी हब बनेगा। क्योंकि पूरा थीम पार्क हरा-भरा रहेगा। इसमें आर्टीफिशियल रिवर भी तैयार की जा रही हैं। इसमें मोटर वोट का संचालन किया जाएगा। थीम पार्क की योजना पर मेरठ विकास प्राधिकरण तेजी से कार्य कर रहा हैं। इसकी पूरी बाउंड्री भी तैयार की जाएगी। एक बार पहले भी ये पार्क बन चुका हैं, लेकिन इसका उपयोग नहीं हुआ था। करोड़ों रुपये मेडा के तत्कालीन वीसी खर्च कर चुके हैं, लेकिन जनता के लिए इसे नहीं खोला गया था। करोड़ों रुपये खर्च नहीं, बल्कि एक तरह से देखा जाए तो बर्बाद ही कर दिये गए थे। उसकी जांच तो कराई नहीं गई, साथ ही इसमें तोड़फोड़ कर नये सिरे से थीम पार्क बनाया जा रहा हैं। तीन से चार माह इसको विकसित करने में प्राधिकरण के लग जाएंगे, जिसके बाद ही इसे जनता के लिए खोला जाएगा।

हाइटेंशन विद्युत लाइन है बड़ा खतरा

थीम पार्क के ऊपर से हाइटेंशन विद्युत लाइन गई हुई हैं, जो जनता के लिए बड़ा खतरा भविष्य में साबित हो सकता हैं। क्योंकि अभी थीम पार्क में निर्माण कार्य ही चल रहा हैं, जिसमें प्रााधिकरण के एक्सईएन अरुण कुमार भूमि समतल करा रहे थे कि ऊपर एक यंत्र हाइटेंशन लाइन के करीब पहुंच गया, जिसके बाद एक्सईएन बिजली की चपेट में आ गए थे। वो बुरी तरह से आग में झुलस गए थे। उनके साथ एक श्रमिक भी झुलस गया था। ये दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। जब पार्क जनता के लिए खोल दिया जाएगा, तब जाकर हाइटेंशन विद्युत लाइन जनता की जान को जोखिम में डाल सकती हैं। इसलिए हाइटेंशन लाइन को यहां से हटवाना ही पड़ेगा।

प्रदूषण का बढ़ेगा प्रकोप सांस लेने में होगी दिक्कत

मोदीपुरम: अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जून माह में बढ़ता प्रदूषण लोगों को बेचैन कर सकता है। क्योंकि इस बार जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। वैसे-वैसे प्रदूषण भी बढ़ेगा। वेस्ट यूपी में इस बार प्रदूषण के बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें होगी। खासकर महानगर में देखा जाए तो यहां प्रदूषण कई गुना बढ़ेगा और दमा एवं सांस के रोगियों को परेशानी होगी। दम घुटने के लिए जून के महीने में महानगर के लोग विवश भी होंगे। प्रदूषण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब जून माह में हर सप्ताह में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ेगा।

यह प्रकोप अकेला महानगर में ही नहीं बल्कि पूरे वेस्ट यूपी में दिखाई देगा। बढ़ते प्रदूषण के प्रकोप के कारण लोगों को दिक्कतें होगी। बढ़ता प्रदूषण भीषण गर्मी में लोगों को परेशान करने के साथ-साथ बीमार भी कर रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होगी। महानगर में खासकर प्रदूषण अत्यधिक बढ़ेगा। जिसके चलते लोगों को गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण की मार भी झेलनी होगी।

वेस्ट यूपी के जनपदों में भी बढ़ेगा प्रदूषण

वेस्ट यूपी के जनपदों में भी गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का प्रकोप बढ़ेगा। इसलिए इन जनपदों में भी बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है। क्योंकि प्रदूषण का प्रकोप गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बढ़ता है। ऐसे में लोगों को खासकर सावधानी बरतनी होगी और प्रदूषण के प्रकोप की रोकथाम तभी होगी। जब पूरे शरीर को ढककर चले।

जून माह में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण

गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी तो परेशान कर ही रही है। वहीं, प्रदूषण ने भी बीमारी की कगार पर पहुंचा दिया है। इसलिए प्रदूषण से बचाव करना भी बेहद जरूरी है। प्रदूषण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को मेरठ में प्रदूषण 170, गाजियाबाद में 144, मुजफ्फरनगर में 198, बागपत में 165, गंगानगर में 147, जयभीमनगर में 213 एवं पल्लवपुरम में 150 दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img