Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

नौकरों के वेरिफिकेशन को न तो पुलिस गंभीर और न ही पब्लिक

  • अरसे से शहर के किसी थाने में नहीं आयी नौकर के वेरिफिकेशन को कोई अर्जी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: घरेलू नौकर के वेरिफिकेशन को लेकर ना तो पुलिस गंभीर नजर आती है और ना वो लोग जिनके यहां घरेलू नौकर काम करते हैं। शहर के थानों की यदि बात की जाए तो अरसे से किसी भी थाने में घरेलू नौकर का वेरिफिकेशन कराए जाने के लिए कोई अर्जी नहीं आयी है। यह स्थिति तो तब है। जब आए दिन घरेलू नौकरों के परिवार में होने वाली चोरी चकारी या किसी सदस्य के साथ अन्य अपराधिक घटना में शामिल होने की बात अक्सर सुनने को मिलती है।

गंगा नगर थाने के डिफेंस कालोनी निवासी स्पोर्ट्स कारोबारी के यहां के यहां लाखों रुपये की चोरी की वारदात में घरेलू नौकर के शामिल होने की पुष्टि के बाद एक बार फिर घरेलू नौकरों के वेरिफिकेशन कराए जाने को लेकर सवाल उठ खडेÞ हुए हैं। कहा जा रहा है कि यदि महाजन परिवार ने घर में कामकाज के लिए नौकर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन करा लिया होता तो शायद उनका परिवार इस घटना से बच सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में जब एसपी सिटी से जानकारी की गयी

तो उन्होंने बताया कि अरसे से किसी के द्वारा भी नौकर के पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर कोई अर्जी नहीं आयी है। जबकि कानून है कि बगैर वेरिफिकेशन के कोई भी घरेलू नौकर नहीं रखा जाना चाहिए, लेकिन इसके बाद भी लोग गंभीर नहीं। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी थानेदारों को पत्र लिखकर बताया गया है कि घरेलू नौकरों के पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने का प्रचार कराएं।

नौकर चला जाता है वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता

ऐसा नहीं कि कोई भी नौकरों का वेरिफिकेशन नहीं कराता। नाम ना छापे जाने की शर्त पर डिफेंस कालोनी निवासी ही एक शख्स ने बताया कि उन्होंने अपने घरेलू नौकर के वेरिफिकेशन के लिए अर्जी दी थी। उनका नौकर कई माह काम करने के बाद भी जब काम छोड़कर चला गया, उसके बाद भी थाना पुलिस उस नौकर का वेरिफिकेशन नहीं का काम पूरा नहीं कर पायी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस के काम करने का कैसा रवैया है। शायद इसी वजह से लोग पुलिस वेरिफिकेशन के चक्कर में नहीं पड़ते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img