Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

पार्टी कर लौट रहे मर्चेंट नेवी अफसर को मारी गोली

  • सदर थाना के कैंट स्टेशन के समीप अज्ञात ने दिया वारदात को अंजाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना सदर बाजार मर्चेंट नेवी के एक अफसर को कुछ लोगों ने गोली मार दी। परतापुर के भूड़बराल निवासी देवदत्त के पुत्र आयुष शर्मा मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। देर रात सदर थाना के कैंट स्टेशन के समीप से जब वह आॅटो से गुजर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली जबडेÞ में लगी है। पिता ने देवदत्त ने बताया कि गोली लगने के बाद आयुष ने मां को कॉल कर बताया कि उसको गोली लगी है। इसके अलावा रजबन में रहने वाले मामा विशाल को भी उसने उसको गोली मारे जाने की जानकारी दी।

यहां ये भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में मेरठ में अनेक थानों में तैनात रहे इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल भी आयुष शर्मा के रिश्ते में मामा लगते हैं। बताया जाता है कि गोली लगने की जानकारी मिलने पर रजबन से रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और आयुष को उठाकर सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल से देर रात जब मीमो पहुंचा तो तब कहीं जाकर सदर पुलिस को मामले की जानकारी मिली। घायल के पिता ने बताया कि उसको ड्यूटी लौटना था। इस वजह से उसके दोस्तों ने शुक्रवार को उससे पार्टी मांगी।

घर के सामने रहने वाले भूरा व अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए आयुष मेरठ के जाने की बात कहकर घर से निकला था। ये लोग रात को पार्टी से निपट कर सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट स्टेशन के समीप पहुंचे। वहां पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। उनके साथ आयुष दोस्तों की कहासुनी हो गई। कहासुनी होने पर आयुष ने बीच बचाव कराया और अपने दोस्त जिससे झगड़ा हुआ था, उसको वहां से गांव भेज दिया। उसको भेजने के बाद आॅटो कर आयुष संभवत: रजबन में अपने मामा के घर जा रहा था।

उस दौरान अचानक उसको गोली मार दी। गोली जबडेÞ में आकर लगी। आॅपरेशन के बाद जबड़े से गोली निकाल दी गयी है। इस मामले में सदर पुलिस ने गौरव व कालू नाम के शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि गोली मारने वाले कौन है वो इस बारे में नहीं जानते। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार लेट नाइट की यह घटना है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img