Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी करेंगे 75 विकास योजनाओं का लोकार्पण

  • डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुये डीएम के. बालाजी ने कहा सभी अधिकरी अपनी दी गयी ड्यूटियों का ठीक प्रकार से निवर्हन करें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे उसके बाद केन्द्रीय पुस्तकालय का लोकार्पण व पौधरोपण करेंगे। उसके बाद जनसभा स्थल पर कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और उसका निरीक्षण करेंगे बाद में जनसभा स्थल पर संबोधन करेंगे।

डीएम के. बालाजी ने सभी अधिकारियों को उन्होंने दी गई ड्यूटी को विस्तार से समझाया व आवश्यक दिशा-निदश दिये। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे, जिसमें से 29 का शिलान्यास व 46 को लोकार्पण करेंगे।

वहीं, एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में विस्तार से बताया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

08 13

एक घंटा कृषि विवि में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक घंटा रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। जहां कार्यक्रम को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

वहीं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी कार्यक्रम की ब्रीफिंग भी अधीनस्थों को कर दी। हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री कृषि विवि में आएंगे। 11 बजे उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। कृषि विवि में हेलीपैड भी बनकर तैयार हो गया है। कृषि विवि में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई केंद्रीय पुस्तकालय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे।

इसके अलावा विवि के प्रांगण में लगने वाली तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। कृषि प्रदर्शनी के बाद किसानों की सभा को भी सम्बोधित करेगें। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कृषि विवि के कुलपति प्रो. गया प्रसाद ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। लगभग एक घंटा मुख्यमंत्री विवि में रहेंगे। हेलीकॉप्टर से कुलपति विवि में शामिल होंगे।

10 15

चार घंटे शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में चार घंटे रहेंगे और कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा बागपत रोड स्थित हरमन सिटी कालोनी में पार्टी के सांसदों, विधायकों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर उनको टिप्स देंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कृषि विश्वविद्यालय आने को लेकर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है। विशेष तौर से कृषि प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले लोग मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर बेहद उत्सुक हैं।

पश्चिमी यूपी के किसान आंदोलन कर रहे हैं ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रविवार को अपने मेरठ दौरे में मुख्यमंत्री किसानों के साथ संवाद भी करेंगे। इस दौरान योगी किसानों के साथ क्या बातचीत करते हैं और आंदोलन को लेकर वो किस अंदाज में विपक्षियों पर प्रहार करते हैं।

इस पर सभी की निगाहें रहेंगी। छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर गंवाना नहीं चाहते है इस कारण वे अपने अपने स्टालों को लेकर गंभीर है। हर छात्र यह उम्मीद लगाये बैठा है कि काश मुख्यमंत्री उनके स्टाल में आकर उनके प्रोजेक्ट के बारे में कुछ पूछें।

इससे पहले कमिश्नर रीतू माहेश्वरी, डीएम के. बालाजी, एसएसपी अजय साहनी समेत तमाम अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का फाइनल जायजा लिया। कुलपति और कमिश्नर के बीच कई बार वार्ता भी हुई और कोशिश की गई कि सारी व्यवस्था चाक चौबंद रहें।

ये है कार्यक्रम

  • 11 बजे से 12 बजे -सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पौधरोपण, कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन
  • विश्वविद्यालय में केन्द्रीय पुस्तकालय भवन का उदघाटन
  • कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन
  • मेरठ जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

जनसभा

  • 12.15 बजे से 1.30 बजे – हरमन सिटी कालोनी में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आगमन
  • सांसद, एमएलसी और एमएलए के साथ वार्ता
  • पार्टी के जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और महामंत्रियों के साथ बैठक
  • 1.30 से 2 बजे – आरक्षित
  • 2 बजे – कृषि विश्वविद्यालय हेलीपैड आगमन
  • 2.15 बजे – गाजियाबाद के लिये रवाना

नींद तो टूटी, लेकिन की खानापूर्ति

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे से घबरा कर पीडब्ल्यूडी ने बरसों से बदहाल हालत में पड़े मलियाना फ्लाईओवर ब्रिज के जानलेवा गड्ढों को बेमानी से भर तो दिया, लेकिन घटिया सामग्री लगाने के कारण दो घंटे के अंदर गड्ढों में भरी गई रोड़ी बाहर निकल कर दो पहिया वाहनों के लिये मुसीबत का सबब बन गई।

दैनिक जनवाणी ने शनिवार के अंक में मुख्यमंत्री के दौरे के लिये बागपत रोड की आधी अधूरी तैयारियों का मुद्दा उठाया था। हरमन सिटी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर की 100 मीटर की सड़क को तारकोल से बना दिया था जबकि बाकी बागपत रोड बर्बादी के आंसू बहा रही है।

शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने मलियाना फ्लाईओवर से लेकर मलियाना चौकी तक के कई गड्ढों में कम सीमेंट का प्रयोग कर रोड़ी भर दी। इस पेचवर्क को सड़क से ऊपर कर दिया गया जिस कारण बड़े वाहनों ने एक घंटे के अंदर पुरानी स्थिति लाकर खड़ी कर दी।

उस पर से गुजरने वाले दो पहिया वाहनों के लिये मुसीबत खड़ी कर दी। बागपत रोड को सीमेंटेड रोड बनाने के लिये पांच करोड़ का इस्टीमेट बनाया गया था। मेट्रो माल से लेकर ऋषि नगर तक की सड़क बना दी गई है। इस सड़क की क्वालिटी इतनी घटिया है कि सड़क बने हुए 15 दिन भी नहीं हुए कई जगह से टूटने लगी है।

पीडब्ल्यूडी ने बागपत रोड के अलावा फ्लाईओवर पर ध्यान देना शुरु नहीं किया है। इस पर 50 से अधिक गड्ढे हैं और सिर्फ 10 से 12 गड्ढों को अस्थाई रूप से भरा गया है। फ्लाईओवर के शुरूआत के दोनों छोर भगवान भरोसे हैं। वहीं, इस पर लगे 27 स्ट्रीट पोलों पर आज भी एलईडी नहीं लगाई गई जिस कारण हमेशा अंधकार में डूबा रहता है। आजकल कोहरा भी बढ़ने लगा है ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

साहब! की गाज से बचने को सौंदर्यीकरण की कवायद

गजब, इसे कहते हैं सरकार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में आएंगे। सीएम के प्रस्तावित दौरा स्थल व उसके आसपास को चमकाया जा रहा है। धूल भी सड़क पर नहीं उडेगी, ऐसी व्यवस्था नगर निगम के अफसरों ने की है। नगरायुक्त मनीष बंसल खुद इसकी कमान संभाल रहे हैं।

नगरायुक्त ने कृषि यूनिवर्सिटी मोदीपुरम से लेकर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय तक निर्धारित रूट पर साफ-सफाई करने में पांच सौ से ज्यादा सफाई कर्मी लगाए गए हैं। दो दिन से सड़क पर भी सफाई की जा रही है। कहीं धूल भी नहीं उड़ पाएगी,ऐसी व्यवस्था नगर निगम ने की हैं।

एनएच-58 तो टोल रोड है, मगर इस पर भी सफाई करायी गयी है। डिवाइडर की रंगाई-पुताई दो दिन से चल रही है, जो शनिवार की शाम को फाइनल कर दी गई है। सुबह सात बजे चूना-कली सड़क पर डाली जाएगी। इसकी तमाम व्यवस्थाएं नगर निगम ने की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img