Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

कई नजरबंद, सपा नेता अतुल प्रधान बोले- यूपी में योगी ‘राज’ ‘कैद में लोकतंत्र’

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: किसान आंदोलन के बीच सीएम योगी मेरठ आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। अफसरों ने डेरा जमा रखा है। पूरे जिले को अलर्ट पर रखा गया है। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं।

जिसके चलते समाजवादी पार्टी के नेता सम्राट मलिक के घर रात में पुलिस का पहरा लगा दिया गया था, सुबह गिरफ़्तार कर थाने भेज दिया गया। साथ ही सपा नेता अतुल प्रधान को उनके घर में नजरबंद करते हुए घर के बाहर भारी तादात में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

03 copy
सपा नेता सम्राट मलिक को गिरफ्तार कर थाने ले जाती पुलिस।

सपा नेता अतुल प्रधान ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि योगी आदित्यनाथ तानाशाही कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। किसान ठंढ में परेशान हैं उसकी हालत चिंतनीय है। विपक्षी दलों के नेताओं को नजरबंद किया जा रहा है। यह सब दर्शाता है कि प्रदेश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा कर दी गई है। भाजपा के सीएम योगी ‘राज’ में ‘कैद में लोकतंत्र’। जनता इसका जवाब देगी। हम गिरफ्तारी से न रुकेंगे, न डरेंगे। किसानों के लिए आखरी दम तक लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि यह आपातकाल जैसा माहौल है। आज हम मुख्यमंत्री को किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन हमें सरकार पुलिस द्वारा हमारे मूल अधिकारों का हनन कर रही है।

उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए किसी भी तरह के विरोध को रोकने के लिए हुए खरखौदा में शनिवार की रात्रि में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव व पीसीसी सदस्य रोहित गुर्जर को उनके काजीपुर स्थित घर से किया गिरफ्तार कर थाने भेजा गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img