जनवाणी संवाददाता |
शामली : मेरठ—करनाल हाइवे पर काबडोत पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस ने घायल को शामली सीएचसी में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी चंद्रपाल सिंह (62) पुत्र धारा सिंह अपनी बाइक से किसी कार्य से शामली आ रहे थे। जब वह मेरठ—करनाल हाइवे पर काबडोत पुल के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

