Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

शामली : शहर के अटल विहार में मंदिर में भंडारे के दौरान हुए हमले में घायलों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए हमलावर आरोपियों गिरफ्तारी की मांग की।

शामली शहर के मोहल्ला अटल विहार में स्थित मंदिर में एक पखवाड़े पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा एवं मीठे शीतल शरबत वितरण का आयोजन किया जा रहा था। रात में करीब 9:00 बजे संजय, प्रेम, नीटू, सचिन, मेनपाल, कुलदीप तथा उनके साथ आए 10—12 अन्य युवकों ने मंदिर में महिलाओं के साथ अभद्रता और छींटाकशी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मंदिर परिसर में ही महिलाओं और अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी।

हमले में महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। इस मामले में मामचंद की तहरीर पर शामली कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा का दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कोई भी गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई है। मंगलवार को हमले में घायल पीड़ितों और अन्य लोगों ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को हमलावर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर पीड़ित मामचंद सनी शुभम रोहित पिंटू आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img