Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बच्चों के अभिभावकों को घर-घर जाकर समझाया दीक्षा ऐप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित स्थित संविलियत विद्यालय बालक जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को दीक्षा ऐप और आनलाइन पढ़ाई से संबंधित चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया।

नीरज गोयल ने कलंदरशाह, सरवरपीर और पंसारियान में जाकर बच्चों के अभिभावकों के एंड्रोयड मोबाइल में दीक्षा ऐप डाउनलोड कराकर बच्चों की आईडी बनाई और विस्तार से समझाया गया। उन्होंने यह भी बताया इसके अतिरिक्त विद्यालय स्तर से बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए गए हैं जिसमें उनको नियमित कार्य भी भेजा जाता है और उनसे फोन पर संपर्क करके जानकारी भी ली जाती है।

हालांकि बहुत से बच्चों के पास मोबाइल नहीं है इस कारण उन्हें रेडियो एवं टीवी इत्यादि के माध्यम से भी पढ़ाई से जुड़ना भी बताया जा रहा है। दीक्षा एप में शिक्षण सामग्री के 400 से ज्यादा वीडियो अपलोड किए गए हैं जिसका बच्चे लाभ उठा सकते हैं। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को सभी किताबों के प्रत्येक पाठ के प्रारंभ में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके पढ़ना भी सिखाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img