Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

ताबड़तोड़ फायरिंग से सागा हैबिटेट कॉलोनी में फैली दहशत

  • घटना सीसीटीवी में कैद तीन युवकों ने शिक्षक के घर पर की फायरिंग आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: बृहस्पतिवार देर रात सागा हैबिटेट कॉलोनी में तीन आरोपियों द्वारा की गई 15 राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। आरोपियों ने पड़ोसी शिक्षक के घर पर लगभग 10 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद पूरे परिवार में डर का माहौल पैदा हो गया। पीड़ित शिक्षक ने डायल 112 को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

शोभापुर चौकी क्षेत्र की हाईवे स्थित सागा हैबिटेट कॉलोनी में शशांक गुप्ता पुत्र शैलेश गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। शशांक घर पर ट्यूशन पढ़ाने का काम करते हैं। परिवार में मां मंजू गुप्ता, भाई क्षितिज गुप्ता व पत्नी राशि गोयल है। विकास शैलेंद्र गुप्ता का स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक मोनू व उसके दो साथी काफी देर से सड़क पर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे।

वहीं, मोनू लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर रहा था। देर रात लगभग एक बजे मोनू ने पड़ोसी शिक्षक के घर की घंटी बजाई। जिस पर मोनू ने शिक्षक से कहा कि घर के बाहर रखे गमले में सांप घुस गया है। जिसके बाद आरोपी ने शिक्षक को गमले हटाने के लिए कहा। शिक्षक ने सुबह के समय गमले हटाकर सफाई करने की बात आरोपी से कहीं। पीड़ित की बात सुनकर आरोपी गुस्से में आ गए।

जिसके बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से आठ राउंड फायरिंग पीड़ित के घर पर कर दी। चार गोली शिक्षक के घर के मुख्य दरवाजे के आर पार हो गई। वहीं, चार गोलियों अंदर की दीवारों व गमले में जा लगी। शिक्षक के परिवार ने डर कर घर का दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित शिक्षक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दो हमलावर मौके से भाग गए वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू को हिरासत में ले लिया।

गोकशों से मुठभेड़ में एक घायल, पांच गिरफ्तार

गोकशी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में घुस गए। पुलिस ने कांबिंग कर चारों गो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल गोकश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए गोकशों के पास से एक बैल, एक गाड़ी व तमंचे के साथ गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

परतापुर थाना इंस्पेक्टर जयकरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग गोकशी के लिए गाड़ी में बैल को ले जा रहे हैं। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो ढिंडाला गांव के जंगल में गोकशों ने अपने आपको घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक गोकश वसीम कुरैशी पुत्र इरशाद निवासी ऊंचा सद्दीकनगर थाना लिसाड़ी गेट पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वसीम को गोली लगते ही उसके चार साथी जंगल में भाग गए।

पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल की कांबिंग की और चारों गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए गोकशों के नाम दिनेश, रमेश, नंदू व इरफान हैं। इनके कब्जे से महेंद्रा एसयूवी गाड़ी, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। वसीम के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दिनेश व उसके साथियों पर गोकशी के दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा यह गिरोह काफी समय से गोकशी में लिप्त है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img