Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

रुहासा गांव में संपत्ति के लिए सगी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

  • पिता की तहरीर पर हत्यारे पुत्र पर मुकदमा, हत्यारोपी पत्नी और बच्चों को लेकर घर से फरार
  • परिवार में कोहराम, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया गया है कि पिता द्वारा बेची गई दो बीघा जमीन के 20 लाख रुपयों को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि भाई ने बेड पर लेटी बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सगी बहन हत्या कर आरोपी भाई पत्नी संग घर से फरार हो गया। इस सनसनी खेज घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ दौराला ने परिजनों से जानकारी ली।

दौराला के रूहासा गांव निवासी किसान महावीर (75) के तीन बच्चे हैं, इनमें दो बेटी रीता व अनीता तथा बेटा अरविंद है। उन्होंने एक दिन पूर्व सात बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी। किसान की बेटी रीटा (53) पत्नी बिल्लू उर्फ सुनील निवासी गांव दोघट जिला बागपत वर्तमान निवासी महरौली वेव सिटी जिला गाजियाबाद सोमवार को गांव रुहासा आई थी। पिता इस रकम को बच्चों में बांटना चाहते थे। किसको कितनी रकम दी जाए, इसी बात को लेकर विवाद था।

मंगलवार सुबह महावीर के पुत्र का बहन रीटा से रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। उस वक्त तो अरविंद वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह स्कूटी से जब लौटा तो हाथ में कुल्हाड़ी थी, उसने बेड पर लेटी रीता पर ताबड़तोड़ वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया और पत्नी को लेकर फरार हो गया। परिजन घायल बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर सीओ दौराला शुचिता सिंह व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और हत्या की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया है। पिता महावीर ने बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

एक दिन पहले ही घर आयी थी रीटा

रीता की शादी दोघट गांव थाना बड़ौत जिला बागपत निवासी बिल्लू उर्फ सुनील से हुई। रीता के तीन बच्चे भाविका, दीपाली व बेटा रुद्राक्ष है। वर्तमान में रीता अपने परिवार के साथ गाजियाबाद की वेब सिटी में रह रही थी। जमीन बेचे जाने की सूचना पर रीता अपनी बहन अनीता के साथ सोमवार देर शाम मायके आई थी।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

रीता की हत्या की खबर पर उसके बच्चे भाविका, दीपाली व रुद्राक्ष गांव पहुंचे। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मौसी अनीता बार-बार बच्चों को सांत्वना दे रही थी। रीता की बड़ी बेटी भाविका की शादी महरौली गाजियाबाद में हुई। भाविका ने बताया कि सुबह उसकी मां रीता से फोन पर बात हुई थी।

मां ने बताया था कि मामा और मामी उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। मां ने बेटी भाविका और दामाद सुनील को गांव आने के लिए कहा। थोड़ी ही देर में जब दोबारा फोन किया तो मां का फोन किसी ओर ने उठाया और बताया कि मामा अरविंद ने मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि दौराला के रुहासा की वारदात में मृतका के पति की तहरीर पर भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img