Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

योगी को चुनौती देंगे केजरीवाल, विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में ‘आप’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि आम आदमी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने यह घोषण एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यूपी के लाखों लोग रहते हैं।

जब से आम आदमी पार्टी की तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनी है तब से ऐसे कई लोगों ने मुझसे कहा है और यूपी के कई संगठनों ने भी कहा कि आम आदमी पार्टी को यूपी में चुनाव लड़ना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि इन यूपी के इन भाई-बहनों ने मुझसे कहा कि जो सुविधाएं आपने दिल्लीवालों को दी हैं वो हमें भी मिलनी चाहिए। मैंने उनसे पूछा कि हमारी ये छोटी सी पार्टी यूपी में कैसे चुनाव लड़ सकती है।

तब इन लोगों ने कहा कि अब यूपी के लोग इन पुरानी पार्टियों से त्रस्त आ चुके हैं। अब यूपी के लोग ही आगे आएंगे। आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ेंगे।

यूपी में कई पार्टियों की सरकारें आईं लेकिन अपना घर भरने के अलावा किसी ने कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि आज कानपुर में रहने वाले किसी व्यक्ति को अपने बच्चे के लिए अच्छा कॉलेज चाहिए तो उसे दिल्ली भेजना पड़ता है।

गोरखपुर में रहने वाले किसी को अपने माता-पिता का इलाज कराना है तो उसे दिल्ली आना पड़ता है। केजरीवाल ने आगे पूछा कि क्या भारत का सबसे बड़ा राज्य सबसे विकासशील या विकसित राज्य नहीं बन सकता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img