Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Meerut News: पैसे चुराने व कांवड़ खंडित करने पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने समझा बुझाकर किया शांत

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: सुपरटेक कॉलोनी के सामने सोमवार को कावड़ियों ने विशेष समुदाय के दो बच्चों पर कावड़ से पैसे चुराने व कावड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक किशोर को पकड़ लिया। कांवड़ियों ने पुलिस हिरासत से किशोर को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस किसी तरह किशोर को थाने लेकर पहुंची। इस दौरान शिवभक्तों की पुलिस से जमकर नोंक झोंक व धक्का मुक्की हुई। बाद में किशोर की मां ने पहुंचकर माफी मांगी, जिस पर मामला शांत हुआ।

दिल्ली निवासी विक्रांत सोमवार को कांवड़ लेकर सुपरटेक कॉलोनी के सामने पहुंचा। विक्रांत ने आरोप लगाया कि उसकी कांवड़ के पास से विशेष समुदाय के दो किशोर गुजरे। उन्होंने कांवड़ से कुछ पैसे चुरा लिए और कांवड़ खंडित कर दी। इस पर कांवड़ियों ने एक किशोर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया। गुस्साएं कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया और दिल्ली देहरादून हाईवे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

मौके पर सीओ अभिषेक पटेल और सीओ सुचित सिंह मौके पहुंचे। कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिव भक्त नहीं माने। लगातार नारेबाजी कर हंगामा करते रहे। इस दौरान हाईवे पर दोनों और भीषण जाम लग गया। पुलिस ने किशोर को थाने भेजने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ियों ने उसे गाड़ी से उतार लिया। पुलिस ने किसी तरह कांवडि़यो से बचाकर किशोर को दौराला थाना भेजा।

कांवड़ियों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर किशोर को पीटने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने किशोर को बचा लिया बाद में किशोर की मां अपने दूसरे बच्चे को लेकर मौके पर पहुंची और कांवड़ियों से माफी मांगी, जिस पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पाया। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img