Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Sanjay Dutt 65th Birthday: संजू बाबा आज मना रहे अपना 65वें जन्मदिन, खास मौके पर जारी हुआ फिल्म ‘केडी द डेविल’ का पहला लुक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और ​अभिनंदन है। बॉलीवुड के संजू बाबा यानि संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग​ फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ को लेकरसुर्खियों में हैं। वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आया। उधर, आज यानि सोमवार को संजय दत्त के 65वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केडी द डेविल’ से उनका पहला लुक सामने आ चुका है, जो बेहद ही शानदार है।

फिल्म का पहला लुक आया सामने

संजय दत्त का यह नया लुक उनके प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा है। ‘केडी द डेविल’ एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो एक काल्पनिक दुनिया और राजनीति के गहरे रहस्यों को उजागर करता है। संजय दत्त के ‘धाक देव’ के लुक को देखकर यह साफ हो रहा है कि वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली भूमिका में नजर आएंगे।

यश स्टारर ‘केजीएफ’ में अधिरा के किरदार में संजय ने अपने अभिनय से भौकाल मचा दिया था। तो वहीं फिल्म ‘केडी द डेविल’ में उनका लुक काफी दमदार और रोमांचित लग रहा है। इस भूमिका में एक अजीब सी ताकत और रहस्य की छवि दिखाई दे रही है, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए और भी उत्सुक बना देती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

फिल्म में ऐसे दिखेंगे सजंय दत्त

संजय दत्त की इस फिल्म के पोस्टर को ध्यान से देखें तो वह टपोरी अंदाज में नजर आ रहें हैं। संजय की इस फिल्म के पहले लुक के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं। अभिनेता बड़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ दिख रहें। आंखों में काला चश्मा लगाए और सिर पर पुलिस की तिरछी टोपी लगाए और हाथ में पुलिस का डंडा लिए संजय दत्त का यह लुक बेहद ही शानदार दिख रहा है।

ये सितारें भी फिल्म में आएंगे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘केडी-द डेविल’ में संजय दत्त के अलावा शिल्पा शेट्टी, रमेश अरविंद, नोरा फतेही, वी रविचंद्रन और ध्रुव सरजा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ऐसी बेहतरीन कलाकारों की टुकड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।

सच्ची घटना पर फिल्म है आधारित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘केडी द डेविल’ फिल्म की कहानी 1970 में बैंगलोर में हुई सच्ची घटना पर आधारित है। केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में इस साल दिसंबर महीने में रिलीज हो सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img