Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

शाहपुर बाणगंगा के जंगल मे मृत मिला तेंदुआ, वन अधिकारियों में हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बरनावा वन्य क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में मंगलवार एक नर तेंदुए का शव पड़ा मिला। जिससे वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तेंदुए के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए को पीट पीट कर मारा गया है। वन विभाग के अधिकारी इसकी गहनता से जांच पड़ताल में जुट गये है।

बिनौली थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव निवासी लालू गिरी के गन्ने के खाली खेत में नर तेंदुए का शव पड़ा मिला है। खेतों पर कार्य करने जा रहे किसानों ने शव को देखा। यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी। ग्राम प्रधान बालेश्वर की सूचना पर बरनावा चौकी इंचार्ज हरिश्चंद त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचे तो उन्होंने यह सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी तो उनमें हड़कम्प मच गया।

वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गहनता से जांच करते हुए तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान डीएफओ बागपत कल्याण सिंह ने बताया कि तेंदुए के सिर पर प्रहार किए गए हैं। यह प्रहार डंडे से किए गए हैं या लोहे की वस्तु से या फिर गोली मारी गई है यह जांच का विषय है।

पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर की गई है। फिलहाल तेंदुए का शव को संतनगर नर्सरी पर पहुचा दिया गया। बता दे कि बरनावा वन्य क्षेत्र में अक्सर तेंदुए देखे जाते है इससे पहले बिनौली के जंगल मे भी एक तेंदुआ जाल में फंस गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img