Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

मवाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, थाने पर बवाल

  • सड़क जाम, चाय की दुकान चलाने वाले को मामूली-सी बात पर चाकुओं से गोदा

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: युवकी हत्या की वारदात से गुस्साए लोगों ने थाना घेर लिया, जमकर बवाल हुआ। सड़क जाम कर दी। घटना से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आलाधिकारी मौके पर जा पहुंचे। भागदौड़ कर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये है मामला

मवाना में किला बस स्टैंड पर मामूली विवाद में चार युवकों ने चाय की दुकान चलाने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामला दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बड़ी संख्या में तमाम लोग में परिजनों के साथ थाना पहुंचे और हंगामा करते हुए थाने के सामने जाम लगा दिया। ढिकौली निवासी रोहित (22) पुत्र विनोद पिता के साथ किला बस स्टैंड पर चाय का स्टॉल चलाता था। अपराह्न तीन बजे रोहित का पिता घर पर खाना खाने चला गया।

तभी एक बाइक पर सवार चार युवक रोहित की दुकान पर पहुंचे और कुछ सामान रखने के लिए पॉलीथिन मांगी। इस पर रोहित ने पॉलीथिन न होने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर युवकों की रोहित से कहासुनी हो गई और आरोपियों ने रोहित पर चाकू से कई वार किए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पीड़ित को फराइम के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल रोहित को मेरठ के एक निजी अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अस्पताल में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद जब भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी अपना थैला व बाइक छोड़कर फरार हो गए। थैले में बहोड़पुर निवासी एक युवक का पासपोर्ट व अन्य कागजात थे। जिससे नगर में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया कि आरोपी दूसरे संप्रदाय के थे। वहीं, इस संबंध में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि मवाना में हत्या की वारदात हुई है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

मौके की नजाकत भांपते हुए सीओ मवाना सौरभ सिंह ने देरी नहीं की और आलाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। सीओ मवाना के साथ इंस्पेक्टर सुभाष सिंह सहित आसपास के थानों का पुलिस बल व क्यूआरटी बल को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने एक हत्यारोपी को पुलिस ने फराइम के अस्पताल के पास दबोच लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई, जहां सीओ मवाना के साथ एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने भी आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथ घटना में शामिल अन्य युवकों के नाम बताए।

थाने के सामने परिजनों ने लगाया जाम

परिजनों के साथ पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। हालांकि सीओ मवाना सौरभ सिंह के समझाने पर परिजन मान गए और कुछ देर में ही जाम खोल दिया। सीओ मवाना ने पुलिस की छह टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों को रवाना कर दिया। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

छह माह पहले हुई थी शादी

रोहित की शादी छह माह पहले ही बागपत से हुई थी। आसपास के दुकानदारों के मुताबिक रोहित काफी सरल स्वभाव का था और उसके पिता की पिछले 40 सालों से किला बस स्टैंड पर दुकान थी और आज तक उनका किसी से मामूली झगड़ा तक नहीं हुआ था। रोहित की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img