Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बांग्लादेश के हालात पर सर्वदलीय बैठक, खालिदा जिया को जेल से रिहा करने की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपना देश छोड़कर फिलहाल भारत में हैं और ऐसी खबरें हैं कि वह यहां से लंदन जा सकती हैं। वहीं बांग्लादेश में सेना के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन करने की तैयारी चल रही है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं।

बता दें कि बांग्लादेश के हालात पर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। वहीं खबर है कि शेख हसीना को लेकर भारत आया बांग्लादेश वायुसेना का विमान आज सुबह वापस लौट गया है। बांग्लादेश में अराजकता चरम पर पहुंच गई है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। इसके चलते बांग्लादेश की जेलों में बंद कई कैदी फरार हो गए हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और कई मंदिरों में तोड़फोड़ की खबरें हैं।

शेख हसीना के बेटे ने पाकिस्तान पर लगाए आरोप
शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने आशंका जताई कि उनके देश में जारी बवाल के पीछे पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। साथ ही उन्होंने इसके पीछे अमेरिका की भूमिका से भी इनकार नहीं किया।

खालिदा जिया को जेल से रिहा करने की तैयारी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने एलान किया है कि संसद भंग करने के बाद जल्द ही अंतरिम सरकार का गठन कर लिया जाएगा। साथ ही पूर्व पीएम खालिदा जिया की रिहाई के भी आदेश दे दिए गए हैं। वहीं विश्व बैंक ने कहा है कि वह बांग्लादेश के हालात पर नजर रखे हुए हैं और बांग्लादेश में जारी हिंसा और पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने का विश्व बैंक के कर्ज कार्यक्रम पर क्या असर होगा इसकी समीक्षा की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img