Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

रिजवान खान ने किया नजीबाबाद का नाम रोशन

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल ने देश के जाने-माने चिकित्सकों को किया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर निवासी रिजवान खान ने एक बार फिर नगर का नाम रोशन किया है। इस बार उन्हें मेडिकल क्षेत्र में उत्तम कार्य करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। महाराष्ट्र के गर्वनर हाउस (राज भवन) में आयोजित समारोह में मेडिकल क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में योगदान के लिए रिजवान खान और इसके अलावा देश के बीस प्रसिद्ध चिकित्सकों को सम्मान से संम्मानित किया गया।

महाराष्ट्र के राजभवन में आयोजित समारोह में नजीबाबाद के मूल निवासी रिज़वान खान को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित किया। रिजवान खान पहले भी कई बार नगर का नाम देश-विदेश में रोशन कर चुके हैं। रिजवान खान के पिता मुख्तार अहमद 2004 में भारतीय रेलवे में इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त होकर सपरिवार मुंबई जाकर रहने लगे थे।

इंडो फ्रांस यूरोपियन ट्राईएंगल के चैयरमैन रिज़वान खान ने तीन वर्ष पूर्व उतराखंड सरकार के साथ भी विदेशी निवेश एफडीआई के लिए अनुबंध किया था। वर्तमान में इनकी कंपनी इंडो फ्रांस यूरोपियन ट्राईएंग्ल उतराखंड सहित देश के अनेक राज्यों में विदेशी निवेश लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

वर्ष 2021 में मेडिकल टूरिज्म मीट करने जा रही हैं। जिससे भारत वर्ष में विदेशी निवेश और मेडिकल व टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही अनेक नए अस्पतालों का निर्माण और पहले से मौजूद अस्पतालों का पुन: निर्माण संभव हो सकेगा और विभिन्न प्रकार के नए-नए उपकरण भी देश में लाए जा सकेंगे।

देश के लिए मेडिकल क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में रिजवान खान और देश के बीस प्रसिद्ध चिकित्सकों को भी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित किया। जिन्होंनें अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड-19 महामारी से जंग लडऩे में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

इनमें देश के जाने-माने अस्पतालों लीलावती, नानावती ब्रीच कैंडी, सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली, आल इंडिया मेडिकल संस्थान व हावर्ड अस्पताल आदि के चिकित्सक शामिल रहे। नजीबाबाद वासियों ने भी रिजवान खान को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...
spot_imgspot_img