जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की ओर से एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। जिसका विषय रहा महिलाधिकार मानवाधिकार है। कार्यक्रम का शुभारभ प्राचार्य डॉ. जकिया रफत के द्वारा अतिथि वक्ता एसोसिएशन प्रो. एवं विभागाध्यक्षा समाजशास्त्र विभाग वर्धमान कॉलेज बिजनौर डा. अलका साहू को बुके देकर किया गया। इसके पश्चात पूर्व प्राचार्य डा. रश्मि त्रिवेदी कोे श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में बुधवार को डा. अलका साहू ने छात्राओं को महिलाधिकार मानवाधिकार के विषय से अवगत कराया गया। डा. अलका साहू ने अपने छात्र जीवन के बारे में बताया। उन्होंने महिलाधिकार के बारे में छात्राओं को जागरूक किया और बेटी पढाओ बेटी बचाओ अभियान से छात्राओं को अवगत कराया। छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या निषेध के विषय में अवगत कराया।
उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा के विषय में परिवार के सभी सदस्यों को जागरूक करना चाहिए। परिवार के प्रत्येक सदस्य की सोच बदलने से समाज का प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करेगा। जिससे समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार आ सकता है। प्राचार्य डा.जकिया रफत ने सभी का धन्यवाद किया तथा मुख्य अतिथि डा.अलका साहू को स्मृति चिन्ह व धन्यवाद पत्र दिया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का अंत किया गया।

