Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

काली पलटन मंदिर में दो की चेन खींची

  • भीड़ ने दो महिलाओं को दबोचा, हंगामा, सदर थाने में एफआईआर दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सदर थाना क्षेत्र के काली पलटन मंदिर में सोमवार की सुबह मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे दो लोगों की चेन तोड़ ली। भीड़ ने चेन तोड़ने वाली दो महिलाओं को मौके से पकड़ लिया। सावन के सोमवार के चलते आज सुबह मंदिर में भारी भीड़ थी। जलाभिषेक करने वालों की लंबी कतार लगी थी। मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले एक-दूसरे पर गिरने की स्थिति में थे। इनमें टीपीनगर के आकाश जिंदल पुत्र राकेश जिंदल भी शामिल थे। अचानक वह चिल्लाए कि उनकी अभी किसी ने चेन तोड़ ली।

कुछ अन्य लोगों के हाथ भी एकाएक गले की तरफ चले गए। एक अन्य शख्स भी चिल्ला मेरी भी चेन नहीं है। वहीं गर्भगृह में संदिग्ध नजर आ रहीं दो महिलाओं को शक के आधार पर भीड़ ने पकड़ लिया। वहां मौजूद महिलाओं की मदद से उनकी तलाशी ली गयी तो एक चेन मिल गयी, लेकिन आकाश जिंदल की चेन नहीं मिली। जिस शख्स की चेन मिली वह तो चेन गले में डालकर तेजी से वहां से निकल गया, लेकिन आकाश जिंदल व उसके साथ आए लोगों ने हंगामा कर दिया। संदिग्ध महिलाओं से सख्ती की गयी।

मंदिर के गेट के बाहर खडेÞ पुलिस वाले भी भीतर आ गए। उन्होंने दोनों महिलाओं को जीप में बैठाकर थाना सदर बाजार पहुंचा दिया। आकाश जिंदल भी थाने पहुंच गए। पकड़ी दोनों महिलाएं मीरा पत्नी कालू पुत्री वैलाशी व गुड्डी पत्नी हरी सिंह पुत्री धनीराम निवासी ग्राम भिलुसी किशनगढ़ जिला अलवर (राजस्थान) हाल पता आजादपुर मंडी स्टेशन के पास नई दिल्ली निवासी हैं। इंस्पेक्टर सदर शशांक द्विवेदी आकाश जिंदल ने तहरीर दे दी है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मनचलों ने की छात्रा से छेड़छाड़

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर निवासी कक्षा आठवीं की छात्रा पास के स्कूल में पढ़ती है। पड़ोस के दो मनचले अक्सर स्कूल जाती छात्रा से छेड़खानी करते हुए अश्लील फब्तियां कसते हैं। जिसके डर से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। छात्रा की मां सावित्री देवी ने बताया कि गत 15 दिनों से जब भी उसकी बेटी स्कूल पढ़ने जाती है। तभी पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसके साथ छेड़खानी करते हैं।

एक सप्ताह पूर्व भी जब वह स्कूल जा रही थी तो मनचलों ने उसका हाथ पकड़ लिया। जिस पर छात्रा रोते हुए घर लौट गई। जब छात्रा की मां ने दोनों युवकों से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित छात्रा की मां शिकायत लेकर हसनपुर चौकी पहुंची, लेकिन चौकी पुलिस ने उनको टकराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। सोमवार को छात्रा की मां भावनपुर थाने पहुंची और आपबीती सुनाते हुए दोनों मनचलों के विरुद्ध तहरीर दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img