जनवाणी संवाददाता |
बागपत: भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
साथ ही, भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने हाकी मैच की विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया ।

