Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

‘रावण’ ने की थी ढडरा के सूरज की गोली मारकर हत्या

  • वर्चस्व कायम करने को लेकर की गई थी सूरज की हत्या
  • तीन दिन पहले अमानुल्लापुर गांव के जंगल में हुई सूरज की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: तीन दिन पहले अमानुल्लापुर गांव के जंगल में हुए सूरज हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि दिन पहले 20 सितंबर को जानी थाना के गांव ढडरा निवासी सूरज पुत्र फूल सिंह की अमानुल्लापुर के गांव के जंगल में बुलाकर गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

जिसका शव एक ईख के खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के भाई विकास की ओर से अभिलाष पुत्र अभी पुत्र सुनील, सोनू कश्यप पुत्र जयप्रकाश कश्यप, सोनू उर्फ मुकीम काला जाट पुत्र पप्पू, कलवा जाट पुत्र दलेल व सोनू कश्यप उर्फ विशाल उर्फ रावण पुत्र जयप्रकाश सभी निवासीगण गांव ढडरा थाना जानी के खिलाफ घर से बुलाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के भाई विकास ने पुलिस के सामने खुला आरोप लगाया था कि उसके भाई को एक महीने से गांव में ही जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

इसी मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए सोमवार को एक आरोपी सोनू कश्यप उर्फ विशाल उर्फ रावण पुत्र जयप्रकाश को अमानुल्लापुर गांव के जंगल में सत्येंद्र के आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किए गया हैं। सीओ सरधना संजय जायसवाल ने बताया कि आरोपी सोनू कश्यप उर्फ रावण से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि वर्चस्व की जंग को लेकर उन्होंने साथियों के साथ मिलकर सूरज की हत्या की थी।

सीओ ने बताया कि सूरज और आरोपियों के बीच वर्चस्व की जंग की चल रही थी। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि सूरज उन पर रौब गालिब करता था और गाली-गलौज करके वर्चस्व कायम करना चाहता था। इसको लेकर एक महीने पहले झगड़ा हुआ था। फिर उसे निपटाने की योजना बनाई। उसे कॉल करके बुलाया और हत्या कर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने बताया कि अभी इस मामले में मुख्य आरोपी अभिलाष सहित चार आरोपी फरार चल रहे हैं। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रंजिशन घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला

सरधना: रविवार की रात पिठलोकर गांव में कुछ लोगों ने रंजिशन घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के पिठलोकर गांव निवासी इकलास पुत्र हनीफ ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात उसका भाई शौकीन परिवार समेत अपने मकान में सो रहा था। तभी कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं तमंचों से खूब आतंकित किया।

हमले में शौकीन, हुसन आरा, सना, जुल्फिकार आदि लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोप है कि घर में रखी नकदी व आभूषण भी समेट कर ले गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img