Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

खाप चौधरी व डीएम  की कई घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा

  • बड़ौत में नेशनल हाइवे पर बेमियादी बंद को लेकर पुलिस व प्रशासन मिन्नतें करने में लगा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: किसानों के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे धरने व प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उनका सहयोग करने की तैयारी बनी हुई है। इसी को लेकर एक दिन पहले देशखाप चौधरी के बड़ौत स्थित आवास पर सर्वखाप चौधरियों की पंचायत में 19 दिसंबर को नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने की घोषणा की थी।

इस घोषणा को लेकर बागपत का पुलिस व प्रशासन को चक्कर आ गया। डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी देशखाप चौधरी के आवास पर पहुंचे। कई घंटे की सामुहिक व एकांत में हुई वार्ता बेनतीजा रही। अधिकारी मायूस होकर चले गए।

यहां विदित है कि देशखाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर गुरुवार को सर्वखाप पंचायत हुई थी। इस पंचायत में चौधरियों ने विचार-विमर्श कर किसानों के आंदोलन में सहयोग करने का निर्णय लिया था। इसी पंचायत में सभी ने 19 दिसंबर को बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर पुल पर चक्का जाम करने की घोषणा की थी। साथ ही गांवों में इसके लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया था।

विभिन्न गांवों में किसानों की पंचायत हुई। सभी ने लाव-लश्कर के साथ चक्का जाम में शामिल होने का निर्णय लिया। प्रशासन व पुलिस अधिकारी इस बिना बुलाई आफत से सहमे हुए हैं। शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम व एसपी अभिषेक सिंह तथा एडीएम व एएसपी देशखाप चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने काफी देर सामुहिक रूप से मंत्रणा की। इस मंत्रणा में कोई हल नहीं निकला।

फिर डीएम ने देशखाप चौधरी को लेकर अधिकारियों के साथ एकांत में बातचीत की। यह काफी देर तक चली। लेकिन इस गुप्तगू में भी बात नहीं बनी। प्रशासन की ओर से अंत में देशखाप चौधरी को चक्का जाम को सांकेतिक रूप से करने की अपील की। लेकिन गुप्तगू में बात नहीं बनी। अंत में अधिकारी उठकर चले गए।

काफी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से विश्वास चौधरी, राजेन्द्र भाकियू, सत्यपाल सिंह, सुभाष चौहान, अशोक भूत, नरेश ठेकेदार, संजू चौधरी, गौरव बड़ौत, हरवीर सिंह, राहुल, विनोद तोमर आदि पट्टी चौधरान व अन्य पट्टियों के लोग मौजूद रहे।

रालोद भी किसानों के चक्का जाम में रहेगा साथ

रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि रालोद सदा किसानों के साथ रहा है। इसलिए रालोद कार्यकर्ताओं का किसानों के चक्का जाम में पूरा समर्थन रहेगा। चूंकि रालोद किसानों के लिए ही लड़ाई लड़ता है। इस लड़ाई में रालोद पूरी तरह से शक्ति प्रदर्शन करेगा।

सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि रालोद ने किसानों के आंदोलन में केंडिल मार्च, मौन जुलूस, धरने व प्रदर्शन किए हैं। जब भी किसानों पर कोई आफत आई है तो रालोद ने साथ दिया है। आगे भी रालोद साथ देता रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img