Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मोटे मुनाफे का लालच देकर 20 लाख ठगे

  • फर्जीवाड़े और जालसाजी के जरिए दिया वारदातों को अंजाम
  • मुंडाली के बढ़ला कैथवाड़ा और समयपुर के बाशिंदे हैं ठग

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: मुंडाली क्षेत्र में एक ऐसे गैंग की सक्रियता सामने आई है जो प्रॉपर्टी डीलिंग में कमीशन का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं और फिर एग्रीमेंट के जरिए प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय में मोटे मुनाफे का झांसा देकर जालसाजी से लाखों रुपये ठग लेते हैं। पहला मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय कालोनी स्टेशन रोड निवासी सुबोध त्यागी पुत्र महावीर सिंह ने दर्ज कराया। कि 12 अगस्त को दीपक शर्मा नाम के व्यक्ति ने उसे फोन किया कि उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू कर दिया है। यदि प्रापर्टी का क्रय-विक्रय करना हो तो बताना।

बताया कि एक सप्ताह बाद अमित नाम के व्यक्ति का फोन आया कि उसे मेरठ-गढ़ रोड पर 10-12 बीघा भूमि चाहिए। सुबोध ने दीपक शर्मा से संपर्क कर अमित को किठौर के अम्हेड़ा सैनी में आशीष शर्मा नाम के व्यक्ति की भूमि दिखा दी। अमित ने कहा कि कंपनी मालिक एके बंसल को भूमि दिखा दें फिर बयाना करा देंगे। अगले दिन दीपक शर्मा, अमित और आशीष ने एके बंसल को अम्हेड़ा सैनी में भूमि दिखाई, जो बंसल को पसंद आ गई। बकौल सुबोध बाद में अमित सुबोध को अपने घर मुंडाली के बढ़ला कैथवाड़ा गांव ले गया।

उसने सुबोध से कहा कि किसान आशीष को दोनों छह-छह लाख रुपये देकर भूमि का एग्रीमेंट अपने नाम करा लेंगे फिर एके बंसल को मंहगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाएंगे। सुबोध बातों में आ गया और उसने छह लाख रुपये अमित को दे दिए। एक-दो दिन बाद अमित ने सुबोध को फोन किया कि किसान 12 लाख रुपये में नही मान रहा है उसे बैंक का खाली चेक बतौर सिक्योरिटी दे दो। सुबोध ने बैंक आफ इंडिया का खाली चैक दे दिया। 15 दिन बाद एग्रीमेंट कराना तय हुआ।तय समय पर सुबोध एग्रीमेंट के लिए अमित को बुलाने उसके घर पहुंचा तो अमित, दीपक, आशीष, एके बंसल साथ बैठे शराब पी रहे थे।

बताया कि आरोपियों ने सुबोध को घर में बंद कर लिया और राज खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान इन लोगों के वास्तविक नाम भी सामने आ गए। जबकि आरोपियों ने सुबोध को उपरोक्त नामों के आधार कार्ड दे रखे थे। इस तर्ज पर इस गैंग ने मेरठ के गंगानगर निवासी अरुण पुत्र शंकरलाल को मुंडाली के नंगलामल में भूमि दिखाकर 14.20 लाख रुपये ठगे। मुंडाली थाने में सुनवाई न होने पर दोनों पीड़ितों ने किठौर आरोपियों के वास्तविक नामों से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला से 45.25 लाख की आनलाइन ठगी

मेरठ: साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 45.25 लाख रुपये की ठगी की वारदात कर दी। महिला ने साइबर थाने में शिकायत की, जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। फिलहाल साइबर टीम आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी है। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी मेघा तेवतिया ने दो सितंबर को एप्पल स्टोर से शेयर ट्रेडिंग के लिए एमओ क्लब प्रो ऐप डाउनलोड किया।

इसके कुछ घंटे बाद ही उनके मोबाइल पर अंजान नंबरों से कॉल आनी शुरू हो गयी। सभी कॉल वाट्सएप रहीं, जिसके जरिए यह दिखाया गया कि वह एप्पल स्टोर से डाउनलोड ऐप के हवाले से बात कर रहे हैं। वह उनकी बातों में आ गयी और शेयर ट्रेडिंग शुरू कर दी। मेघा तेवतिया ने बताया कि गत तीन से 27 सितंबर के बीच साइबर ठगों ने उनसे विभिन्न एकाउंट में 45.25 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने जब रिटर्न की मांग की तो फोन रिसीव करना बंद कर दिया।

वह साइबर थाने आ गयीं और तहरीर दी। मेघा ने बताया कि उन्होंने अक्षय ट्रेडिंग नाम के खाते में 10 लाख रुपये, लक्ष्मी इंटरप्राइजेज में दो लाख रुपये, निहारिका इंटरप्राइजेज में 30 हजार रुपये, सिसको टेक्नोलॉजी में 5 लाख रुपये, सोना इक्विपमेंट में 5 लाख रुपये, विराट ट्रेडर्स में 1.55 लाख रुपये, 7 वंडर केंद्र में 1.40 लाख रुपये और सिंद्रम ट्रेडर्स में 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img