नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेत्री अीलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर सुर्खियो में छाई हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि, आलिया भट्ट ने अपने अभिनय के अलावा अपनी गायिकी का प्रदर्शन भी किया है। अब हाल ही में अभिनेत्री को करीना कपूर के शो व्हाट वूमेन वांट पर देखा गया है। जहां करीना ने उनसे उनके गायिकी को लेकर दिलचस्प सवाल पूछे हैं।
बता दें कि, आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में समझावां गाना गाकर अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने उड़ता पंजाब के लिए दिलजीत दोसांझ के साथ गाना इक कुड़ी भी गाया। इस बीच उनकी गायिकी को लेकर करीना कपूर खान ने आलिया से एक दिलचस्प सवाल पूछा है।
करीना के शो में नजर आईं आलिया
आलिया ने भले ही कुछ अच्छे गाने गाए हैं, लेकिन करीना कपूर उनकी संगीत प्रतिभा को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने अभिनेत्री से पूछा कि क्या वह अपना खुद का सिंगल रिलीज करने की योजना बना रही हैं। दरअसल आलिया भट्ट हाल में ही करीना कपूर के शो व्हाट वूमेन वांट में नजर आई थी। इस दौरान अभिनेत्री से पूछा, मुझे नहीं पता कि आपकी आवाज इतनी अच्छी है या नहीं। मैं बस पूछ रही हूं। इस पर दोनों अभिनेत्रियां हंसती नजर आईं।
आलिया ने कहा
आलिया ने करीना का जवाब देते हुए ये साफ कर दिया कि उनका गायिका बनने का कोई इरादा नहीं है। आलिया ने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं। वेदांग गा सकता है और वह वास्तव में बजाता भी है, इसलिए वह एक एल्बम बना सकता है। मैं अपने बाथरूम में गा सकती हूं और फिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो में कुछ लोगों की थोड़ी मदद से।” इस पर करीना ने आगे पूछा, “तो, आप कोई सिंगल नहीं बनाने जा रही हैं?” इस पर जवाब देते हुए आलिया न कहा कि उनके पास एक बार इसे लेकर कुछ योजना थी, लेकिन वो बस वहीं खत्म भी हो गया।

